
समाचार-गढ़ 9 सितम्बर 2020। अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा राजस्थान के प्रदेश महासचिव पद पर आसुराम सौलंकी को मनोनीत किया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईजी. टीकमसिंह परिहार सैनी ने सौलंकी का मनोनयन किया। मनोनयन के बाद उन्होंने सौलंकी से भविष्य में इस महासभा को अधिक प्रगतिशील व राष्ट्र से बुथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने की आशा व्यक्त की है। गौरतलब है कि आसु सौलंकी रेल्वे मजदूर संघ के जाॅइन्ट सैकेट्री भी है।
