


समाचार-गढ़ 11 दिसम्बर 2020। चूरू जिले के बीदासर ग्राम पंचायत समिति से भाजपा की संतोष देवी मेघवाल प्रधान बनी है। संतोष देवी मेघवाल दूसरी बार बीदासर पंचायत समिति की प्रधान बनी है। गौरतलब रहे कि संतोष देवी मेघवाल दुलचासर गांव की बेटी है। संतोष देवी के दूसरी बार बीदासर में प्रधान बनने के समाचार मिलते ही उनके पीहर के दुलचासर गांव में खुशियां मनाई गई। संतोष संतोष देवी इस बार भाजपा से प्रधान बनी है। जबकि पिछली बार वो कांग्रेस से प्रधान बनी थी।
