


समाचार-गढ़ (श्रीडूंगरगढ़) राजस्थान पी.एच.ई.डी. तकनिकी कर्मचारी संघ बीकानेर एवं राजस्थान राज्य मंत्रालय संघ के संयुक्त तत्वधान में होली स्नेह मिलन समारोह एवं जिला अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह अधिवेशन कल 13 मार्च को आयोजित होगा। यह आयोजन बीकानेर के नया शहर पानी की टंकी एम.एस. ग्राउण्ड में दोपहर 4 बजे शुरू होगा। जिसमें जिले के सभी तकनिकी कर्मचारी एवं मंत्रालय के कर्मचारी भाग लेंगे। श्रीडूंगरगढ़ संघ के अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला व मुख्य वक्ता राजस्थान पी.एच.ई.डी. तकनिकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विजय होंगे। राजपुरोहित ने बताया कि इस जिला सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ तहसील ग्रामीण एवं शहरी तकनिकी कर्मचारी भाग लेंगे। सभी श्रीडूंगरगढ़ से बस द्वारा दोपहर 1.30 बजे बीकानेर के लिए रवाना होंगे। संघ के अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित एवं महामंत्री मनेाज कुमार नाई, मंत्रालय कर्मचारी अनिल कुमार, कल्याण सिंह, अन्नाराम आदि श्रमिकों ने बताया कि सभी कर्मचारी समय का ध्यान रखते हुए बड़ी संख्या में होली मिलन समारोह एवं जिला अधिवेशन में भाग लेंगे।
