


समाचार-गढ़ 11 अगस्त 2020। भाजपा युवा मोर्चा देहात मंडल के अध्यक्ष ओशो जिज्ञासु सिद्ध ने पूर्व सरपंच बरजांगसर प्रियंका चौधरी को भाजपा युवा मोर्चा देहात मंडल के महामंत्री पद पर नियुक्त किया है। जिज्ञासु सिद्ध ने उन्हें पार्टी हित में सक्रियता के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही। महिला नेता प्रियंका ने कहा कि वे संगठन हितों के साथ महिला हितों की सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगी।
