


समाचार-गढ़ 20 जनवरी 2021। सुजानगढ़ व नोखा स्टेट हाइवे पर स्थित मुकाम (नोखा) टोल प्लाजा धरनास्थल पर युवा कांग्रेस एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने श्रद्धांजलि सभा रखकर कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जाखड़ को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं दो मौन मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा अध्यक्ष का हाल ही एक सड़क दुघर्टना में आकस्मिक निधन हो गया था।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मेघसिंह हिम्मटसर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामगोपाल डेलू काकड़ा, लालासर सरपंच तोलाराम मेहरिया, उप सरपंच इमरताराम डूडी, आइटी सेल नोखा के अध्यक्ष मनफूलराम कुलड़िया अणखीसर, गांधी कांग्रेस सेना जिलाध्यक्ष गंगाराम डूडी, बस ओपरेटर्स के अध्यक्ष कैलाश खीचड़, हड़मानाराम विश्नोई, सतपाल डेलू काकड़ा, मेघाराम चौधरी, भंवरलाल सियाग बनिया, बागड़ी कॉलेज अध्यक्ष दिनेश सारण, प्रदेश सचिव जितेन्द्र कस्वां, सिनियाला पूर्व सरपंच श्रीराम जाट, श्रीराम डेलू काकड़ा, अनिल डेलू काकड़ा, राम्प्रताप डेलू काकड़ा, सोहनलाल डेलू काकड़ा, जिला सचिव सीताराम धत्तरवाल, सुरेन्द्र पंवार माडिया, श्रीनिवास पंवार माडिया, राकेश कुमार खीचड़ उडसर, मांगीलाल रोड़ा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत युवा कांग्रेस नेता रामेश्वरलाल जाखड़ को श्रद्धांजलि दी।
