बीकानेर बना प्रेदेश का सबसे ठंडा जिला,बारिश के बाद दोपहर तक नही दिखाई दिए सूरज भगवान

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़- दो दिन सर्दी से थोड़ी राहत के बाद अब बीकानेर प्रदेशभर में सबसे ठंडा जिला हो गया है। बीकानेर और करोली में पिछले चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में गुरुवार रात हुई वारिश के बाद सुबह कोहरे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे के कारण सुबह जनजीवन भी पूरी तरह प्रभावित नजद आया मोसम विभाग ने प्रदेश में 29 दिसम्बर से तापमान में बढ़ोतटी की भविष्यवाणी की थी, जो सही साबित हुई। बीकानेर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलो में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सर्दी से कुछ राहत मिली। इस बीच वीकानेर में गुरुवार रात करीब दस बजे बारिश हुई। कुछ मिनट की इस वारिश के बाद ठंडक चढ़ गई। तापमान में भी गिरावट आई। बीकानेर में न्यूनतम तापमान कम होने के बाद भी 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पिछले दिनों में ये दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है वहाँ खुले क्षेत्रों में तो शून्य डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचा है। बारिश के बाद सुबह तक हल्का कोहरा रहा। नो बजे तक भी बीकानेर में कोहरे का असर नजर आया। उधर, बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में 9.5 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 9.3 डिग्री सेल्सियस और चूरू में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बीकानेर के बराबर तापमान सिर्फ करोली में रहा, जबकि राज्य के सभी जिलों में बीकानेर से ज्यादा पारा रहा। उधर, बीकानेर के अलावा चूरू में हल्की बारिश हुई है। चूरू में भी न्यूनतम तापमान से गिरावट दर्ज हुई है। पिछले दो दिन में संभाग के सभी जिलों में तापमान में चोती है।

Ashok Pareek

Related Posts

दिनांक 16 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

🚩श्री गणेशाय नम:🚩 📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 16 – Mar – 2025 ☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग 🔅 तिथि द्वितीया 05:01 PM 🔅 नक्षत्र हस्त 11:46 AM 🔅

हाईवे हादसों को रोकने के लिए धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवकों का अनूठा प्रयास

समाचार गढ़ 15 मार्च 2025 बीकानेर दिल्ली हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए आज ग्राम धीरदेसर पुरोहितान के नव युवक मंडली द्वारा बस स्टैण्ड पर चारों तरफ बेरिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिनांक 16 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 16 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

हाईवे हादसों को रोकने के लिए धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवकों का अनूठा प्रयास

हाईवे हादसों को रोकने के लिए धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवकों का अनूठा प्रयास

गांव का बेटा बना अफसर: राधेश्याम प्रजापत का SSC CGL 2024 में चयन, आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद मिला

गांव का बेटा बना अफसर: राधेश्याम प्रजापत का SSC CGL 2024 में चयन, आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद मिला

धुलंडी पर रंगों में रंगे कस्बेवासी,  मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूरे देश में छाया होली का उल्लास

धुलंडी पर रंगों में रंगे कस्बेवासी,  मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूरे देश में छाया होली का उल्लास
Social Media Buttons
Telegram
WhatsApp
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights