Nature

राजस्थान सरकार का एक और तोहफा, अब इस भर्ती में बढ़ाया गया महिला आरक्षण का कोटा

Nature

समाचार गढ़, 19 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में पहला पूर्ण बजट पेश करने से पहले प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बीजेपी संकल्प पत्र में किए गए एक और वादे को पूरा कर दिया है। इसका फायदा सीधे तौर पर महिलाओं को होने वाला है। क्योंकि राज्य सरकार ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के बाद अब पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को बढ़ाने का ऐलान किया है, जो महिलाओं के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

अब महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण
वर्तमान में राजस्थान पुलिस डिपार्टमेंट में महिलाओं की संख्या सिर्फ 10 फीसदी है। इस संख्या को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को 30 फीसदी से बढ़ाकर 33 फीसदी कर दिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 30% से बढ़कर 50% तक करने की घोषणा की थी, जिसके बाद से प्रदेश की महिलाओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 270000 से अधिक पद हैं. इनमें करीब 60000 पद खाली पड़े हैं, जिन पर भर्ती होनी है। प्रदेश में अगर 60000 थर्ड ग्रेड शिक्षक की भर्ती हो तो 30000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

पहले पूर्ण बजट में भी कई ऐलान संभव
दरअसल, राज्य सरकार का फोकस महिलाओं से संबंधित योजनाओं पर ज्यादा है। इससे पहले सरकार ने उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को भी ₹450 में सिलेंडर देने का फैसला लागू कर चुकी है और अब शिक्षा के क्षेत्र में घोषणा और फिर पुलिस भर्ती में महिलाओं का आरक्षण कोटा बढ़ने से महिलाएं काफी उत्साहित हैं। 10 जुलाई को भजनलाल सरकार अपना पहला पूर्ण बजट भी पेश करने जा रही है, जिसमें महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

  • Ashok Pareek

    Related Posts

    मंदिरों के प्रसाद में मिलावट की जांच के आदेश 23 से 26 सितंबर तक चलेगा ‘शुद्ध आहार’ अभियान

    समाचार गढ़, 21 सितम्बर। लड्डू विवाद लगातार गरमाता जा रहा है। राजस्थान के भी सभी मंदिरों में जांच के आदेश जारी हुए है। देश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के…

    श्रीडूंगरगढ़: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

    समाचार गढ़, 21 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ़ सख्त अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। रेंज आईजी ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मंदिरों के प्रसाद में मिलावट की जांच के आदेश 23 से 26 सितंबर तक चलेगा ‘शुद्ध आहार’ अभियान

    मंदिरों के प्रसाद में मिलावट की जांच के आदेश 23 से 26 सितंबर तक चलेगा ‘शुद्ध आहार’ अभियान

    श्रीडूंगरगढ़: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

    श्रीडूंगरगढ़: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

    ठुकरियासर गांव में सरपंच और पुत्र की गिरफ्तारी

    ठुकरियासर गांव में सरपंच और पुत्र की गिरफ्तारी

    जिला स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेसोमूं स्कूल ने 2018 से लगातार अपना खिताब कायम रखते हुए परचम लहराया

    जिला स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेसोमूं स्कूल ने 2018 से लगातार अपना खिताब कायम रखते हुए परचम लहराया

    हड्डियों से लेकर आंखों तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन से भरपूर सब्जी, जो बनाए आपको फिट और तंदुरुस्त

    हड्डियों से लेकर आंखों तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन से भरपूर सब्जी, जो बनाए आपको फिट और तंदुरुस्त

    शनिवार 21 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    शनिवार 21 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
    Social Media Buttons
    Telegram
    WhatsApp
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights