
समाचार गढ़, 17 जून, श्रीडूंगरगढ़। आज पुरे देश में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बड़ी ईदगाह में ईद उल-अजहा है की सामूहिक नमाज़ जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ने नमाज 7.30 अदा कराई मुस्लिम समाज लोगों ने नमाज के बाद एक दुसरे के गले मिलकर मुबारक बाद दी। छोटे बच्चों ने ईदगाह के बहार खिलौने व गुब्बारे खरीदारी की। असगर अली भाटी ने बताया की जामा मस्जिद के इमाम ने देश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान थानाधिकारी इंद्र कुमार और पुलिस प्रशासन मौजुद रहा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान राइन, अमीर खान, इकबाल राइन, ईदगाह के सदर सलीम छिपा, सलीम चौहान सहित बड़ी बड़ी संख्या में ईदगाह पहुंचे।



