समाचार गढ़, 7 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ में ईओ पद के लिए कई महीनों से चल रहे जदोजहद आज खत्म हो गई है। शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की और नगर पालिका के हालात से अवगत कराया था। और शाम को श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका को स्थाई ईओ मिल गया। आज नगर पालिका के नए ईओ अविनाश शर्मा ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा व कार्मिको ने ईओ का स्वागत सत्कार किया। आपको ध्यान रहे कि अभी हस्तांतरण बंद होने के कारण ट्रांसफर नियुक्ति नहीं हो पायी है व शर्मा को अभी चार्ज दिया गया है। शर्मा के पास केवल एक ही पद का चार्ज होने के कारण अब वो स्थाई रूप से ईओ की सेवाएं दे सकेगें। यहां पद ग्रहण करने के बाद शहर वासियो को ईओ से उमीद्द रहेंगी कि जो काम अटके हुए है वो जल्द से जल्द पूरे हो सके।
राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वचालित रक्त जांच मशीन का लोकार्पण, सामूहिक प्रयासों से विकास पर जोर
समाचार गढ़, 24 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। परमार्थ से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है।। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सतत परमार्थ कार्यों में धन खर्च करना चाहिए।कस्बे के विकास…