समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार रात क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को 5 करोड़ 1 लाख 71 हजार 35 रुपये का हिसाब मिला लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात एसआई इंद्रकुमार शर्मा जब गश्त पर निकले तो युवक सुरेश कुमार सिंधी अकेले अपने मोबाइल में कुछ जोड़ गणित कर रहा था। पुलिस को संदेह होने पर उससे पूछताछ की गई तो सुरेश संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने मोबाइल दिखाने को कहा तो सुरेश हड़बड़ा गया। आरोपी मोबाइल व हिसाब-किताब छोड़ कर भाग गया। मोबाइल और हिसाब किताब देखने पर पुलिस को जानकारी मिली की सुरेश आईपीएल मैचों में सट्टे की बुक्की चला रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सुरेश की तलाश शुरू कर दी है।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…