भाजपा संगठन पर्व 2024: श्रीडूंगरगढ़ में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, 22 दिसम्बर, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज संगठन पर्व 2024 के तहत महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मीटिंग में विधायक ताराचंद सारस्वत ने जोधपुर से आए जिला चुनाव प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी तथा जिला महामंत्री संजय दहिया का साफा व शॉल पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही, राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी आगंतुकों का स्वागत किया। जिला चुनाव प्रभारी जगतनारायण जोशी ने संगठन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने सामूहिक व मंडल स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर बल दिया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। वहीं, रामगोपाल सुथार ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्ध रहने की सलाह दी। जिला महामंत्री श्याम पंचारिया ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन की उपलब्धियों की सराहना की। जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर मंडल अध्यक्ष शिव जोशी, बापेऊ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, और विधानसभा संयोजक लीलाधर बोथरा सहित चारों मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेन्द्र चुरा ने किया।

  • Ashok Pareek

    Related Posts

    दिनांक 16 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩 📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 16 – Mar – 2025 ☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग 🔅 तिथि द्वितीया 05:01 PM 🔅 नक्षत्र हस्त 11:46 AM 🔅

    हाईवे हादसों को रोकने के लिए धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवकों का अनूठा प्रयास

    समाचार गढ़ 15 मार्च 2025 बीकानेर दिल्ली हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए आज ग्राम धीरदेसर पुरोहितान के नव युवक मंडली द्वारा बस स्टैण्ड पर चारों तरफ बेरिकेट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 16 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 16 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    हाईवे हादसों को रोकने के लिए धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवकों का अनूठा प्रयास

    हाईवे हादसों को रोकने के लिए धीरदेसर पुरोहितान के नवयुवकों का अनूठा प्रयास

    गांव का बेटा बना अफसर: राधेश्याम प्रजापत का SSC CGL 2024 में चयन, आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद मिला

    गांव का बेटा बना अफसर: राधेश्याम प्रजापत का SSC CGL 2024 में चयन, आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट पद मिला

    धुलंडी पर रंगों में रंगे कस्बेवासी,  मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूरे देश में छाया होली का उल्लास

    धुलंडी पर रंगों में रंगे कस्बेवासी,  मुख्यमंत्री आवास से लेकर पूरे देश में छाया होली का उल्लास
    Social Media Buttons
    Telegram
    WhatsApp
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights