Nature

पेपर लीक मामले में बीजेपी अध्यक्ष गिरफ्तार

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तेलंगाना में SSC बोर्ड का पर्चा लीक मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रात करीब 12 बजे करीमनगर स्थित उनके आवास पर पहुंची और उन्हें गाड़ी में बैठाकर ले गई। इस दौरान भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बनी।
पुलिस बंदी संजय को पहले यद्रादी भुवनगिरी जिले के बोम्माला रामाराम पुलिस स्टेशन ले गई। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक पुलिस कार्रवाई का विरोध करने यहां भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया और सुबह करीब 11 बजे जनगांव जिले के पालाकुर्थी में मेडिकल एग्जाम के लिए ले गई। उन्हें आज ही वारंगल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बंदी संजय के खिलाफ करीमनगर और वारंगल में दो FIR दर्ज हुई हैं। ये दोनों FIR भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे और छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाने के आरोप में की गई हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे से तीन दिन पहले गिरफ्तारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। वे हैदराबाद में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। PM के आने से ठीक तीन दिन पहले बंदी संजय की गिरफ्तारी से तेलंगाना की राजनीति माहौल गर्म हो गया है। बता दें कि राज्य में इसी साल के आखिरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Ashok Pareek

Related Posts

रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

पंचांगतिथि:पंचमी, 19:55 तकनक्षत्र:स्वाति, 15:22 तकयोग:इंद्र, 23:52 तकप्रथम करण:बावा, 06:50 तकद्वितिय करण:बालवा, 19:55 तकवार:रविवार अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:06:19सूर्यास्त:18:42चन्द्रोदय:10:37चन्द्रास्त:21:30शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:भाद्रपदपूर्णिमांत:भाद्रपदसूर्य राशि:सिंहचन्द्र राशि:तुलापक्ष:शुक्ल अशुभ मुहूर्तगुलिक काल:15:37 − 17:10यमगण्ड:12:31 − 14:04दूर मुहूर्तम्:09:58 − 10:00व्रज्याम…

श्रीडूंगरगढ़ में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत मेहता की सेवाएं उपलब्ध

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ 7 सितम्बर 2024धनवंतरी अस्पताल में अब सुनने और बोलने की समस्याओं का समाधान श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में धनवंतरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अब सुनने और बोलने संबंधी समस्याओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

श्रीडूंगरगढ़ में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत मेहता की सेवाएं उपलब्ध

श्रीडूंगरगढ़ में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत मेहता की सेवाएं उपलब्ध

चिंता, अनिंद्रा, अवसाद और तनाव को कम करने का सरल और त्वरित मार्ग है ध्यान :- शासनश्री साध्वी कुंथुश्री

चिंता, अनिंद्रा, अवसाद और तनाव को कम करने का सरल और त्वरित मार्ग है ध्यान :- शासनश्री साध्वी कुंथुश्री

7 से 10 सितंबर तक जयपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़े पूरी खबर

7 से 10 सितंबर तक जयपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़े पूरी खबर

ध्यान और तप से अंतर्मुखी बनने का विशिष्ट मार्ग: साध्वी संघ प्रभा

ध्यान और तप से अंतर्मुखी बनने का विशिष्ट मार्ग: साध्वी संघ प्रभा

राजस्थान में मानसून का जोर जारी, अगले 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून का जोर जारी, अगले 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना
Social Media Buttons
Telegram
WhatsApp
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights