समाचार गढ़, 11 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर डूंगर महाविद्यालय के दो छात्र नेता पानी की टंकी पर चढ़ गए और राजस्थान सरकार से छात्र संघ चुनाव कराने की मांग करने लगे। कॉलेज परिसर में बनी जलदाय विभाग की टंकी पर NSUI से जुड़े छात्रनेता गिरधारी लाल कूकना और राजेश गोदारा टंकी पर चढ़ गए। यह दोनो रात चार बजे टंकी पर आकर बैठे थे। गुरुवार को इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। उन्हें नीचे उतरने की हिदायत दी। पुलिस ने इनसे समझाइश कर निचे उतारा। और बताया की अपनी मांग का ज्ञापन बनाकर लिखित में संबंधित अधिकारियों को दे। जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़ना गलत है। इस पर उन्हें हिदायत के बाद यहां से रवाना किया गया। छात्रसंघ चुनाव करवाने की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों में आज NSUI की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।
पंचांग तिथि:द्वितिया, 09:50 तक नक्षत्र:भरणी, 10:48 तक योग:सिद्धि, 17:40 तक प्रथम करण:गारा, 09:50 तक द्वितिय करण:वणिजा, 20:18 तक वार:शनिवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:56 चन्द्रोदय:19:18 चन्द्रास्त:08:32 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…