Nature Nature

गहलोत सरकार का तख्तापलट मिशन, ये बन रही रणनीति

Nature

जयपुर। भाजपा BJP के 6 अप्रेल को स्थापना दिवस पर प्रदेश की सभी विधानसभा पर शक्ति केन्द्रों का सम्मेलन व पन्ना प्रमुखों की विधिवत नियुक्ति होगी। इसके साथ ही पार्टी की ओर से कई अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं और इसके लिए नेताओं को जिम्मेदारियां भी बांटी जा चुकी है। इसके अलावा गहलोत सरकार को हटाने के लिए 11 लाख कार्यकर्ताओं की फौज को तैयार किया जा रहा है।

52 हजार बूथों तक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का लक्ष्य —
प्रदेश में भाजपा का 52 हजार बूथों तक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का लक्ष्य है। इनमें 11 लाख कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी की ओर से इन दिनों पन्ना प्रमुखों के सम्मेलनों का आयोजन चल रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अभी हाल ही में श्रीगंगानगर जिले में बींझबायला देहात मंडल के शक्ति केंद्र मांजूवास-नरसिंहपुरा के बूथ संख्या 222 पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान का शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने जयपुर के बस्सी व जमवारामगढ़, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने चूरू जिले में पन्ना प्रमुख नियुक्ति कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।

मिशन 2023 का टारगेट—
भाजपा की हाल ही में कई विधानसभा सीटों पर जीत में बूथ कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुखों को अहम योगदान है, अब 2023 में राजस्थान में भी भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने के लिए बूथ कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका तैयार की जा रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा भी हैं कि , 11 लाख कार्यकर्ताओं की यह फौज राजस्थान की भ्रष्टाचारी और दम्भी कांग्रेस सरकार का सामना करने के लिए तैयार होगी और 2023 में कांग्रेस की जनविरोधी अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से प्रदेश में भाजपा का मजबूत संगठन खड़ा होगा और एक मजबूत संगठन ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत संरचना को साकार कर सकता है। भाजपा संगठन की ताकत बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता है।

  • Ashok Pareek

    Related Posts

    दिनांक 5 दिसम्बर 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 05 – Dec – 2025☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि प्रतिपदा +00:58 AM🔅 नक्षत्र रोहिणी 11:47 AM🔅 करण :बालव 02:50 PMकौलव 02:50…

    श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्ज, अक्षय पान भंडार के पास हुई घटना, आरोपी बोले– विधायक के रिश्तेदार हैं

    श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्जअक्षय पान भंडार के पास हुई घटना, आरोपी बोले– विधायक के रिश्तेदार हैं समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अक्षय पान भंडार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिनांक 5 दिसम्बर 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 5 दिसम्बर 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्ज, अक्षय पान भंडार के पास हुई घटना, आरोपी बोले– विधायक के रिश्तेदार हैं

    श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्ज, अक्षय पान भंडार के पास हुई घटना, आरोपी बोले– विधायक के रिश्तेदार हैं

    श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे नव नियुक्त जिला जज अश्विनी विज, कोर्ट परिसर में हुआ भव्य स्वागत

    श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे नव नियुक्त जिला जज अश्विनी विज, कोर्ट परिसर में हुआ भव्य स्वागत

    उपजिला अस्पताल का प्रशासनिक जिम्मा अब डॉ. ओपी स्वामी के हाथों में

    उपजिला अस्पताल का प्रशासनिक जिम्मा अब डॉ. ओपी स्वामी के हाथों में

    विवाहिता ने पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया

    विवाहिता ने पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया

    खेत की डिग्गी में मिला 18 वर्षीय युवती का शव, देर रात पुलिस पहुंची मौके पर

    खेत की डिग्गी में मिला 18 वर्षीय युवती का शव, देर रात पुलिस पहुंची मौके पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights