समाचार गढ़। शव मोर्चरी में, पुलीस हत्यारों की खोजबीन में और परिजन सहित ग्रामीण धरने पर। शुक्रवार देर रात्रि को देराजसर के युवक महेंद्र की हत्या प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी के आगे ग्रामीणों द्वारा निरंतर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज सुबह से ही देराजसर सूडसर के ग्रामीण मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस जाप्ता भी मौजूद है। ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कि अभी तक पुलिस ने युवक की हत्या के प्रकरण में किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है परिजन और ग्रामीण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने तक मृतक महेंद्र के शव को लेने से इनकार कर रहे हैं। इस दौरान सीआई बलबीर सिंह मील, विधायक पुत्र शिवप्रसाद शर्मा, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ प्रधान पति केसराराम गोदारा, तुलसीराम चोरड़िया, रमेश प्रजापत भी मौजूद रहे।
रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांगतिथि:पंचमी, 19:55 तकनक्षत्र:स्वाति, 15:22 तकयोग:इंद्र, 23:52 तकप्रथम करण:बावा, 06:50 तकद्वितिय करण:बालवा, 19:55 तकवार:रविवार अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:06:19सूर्यास्त:18:42चन्द्रोदय:10:37चन्द्रास्त:21:30शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:भाद्रपदपूर्णिमांत:भाद्रपदसूर्य राशि:सिंहचन्द्र राशि:तुलापक्ष:शुक्ल अशुभ मुहूर्तगुलिक काल:15:37 − 17:10यमगण्ड:12:31 − 14:04दूर मुहूर्तम्:09:58 − 10:00व्रज्याम…