पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया
समाचार गढ़, 6 सितंबर 2025, बीकानेर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार डूडी लंबे समय से कोमा में हैं और डॉक्टरों ने उनके शरीर में इंफेक्शन बढ़ने की पुष्टि की है। इस दौरान विधायक सुशीला डूडी भी उनके साथ मौजूद रही। हालांकि डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।










