कल से स्कूलों में अवकाश, आज हुई कई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने सजाई रंगोलियां, विजेता हुए पुरस्कृत, शिक्षकों ने दीपोत्सव की दी जानकारी

Nature

दीपावली पर्व पर एकलव्य पब्लिक स्कूल में रंगोली व दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन
समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एकलव्य पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली और दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षिकाओं के सहयोग से उत्साहपूर्वक रंगोलियां सजाईं और रंगों के महत्व को समझते हुए रंगोली बनाना सीखा। इस अवसर पर बच्चों को दीपोत्सव की जानकारी दी गई और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में राधिका सैनी, चांदनी और चंचल राठौर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हरित, दीपेंद्र, अरविंद और नगेंद्र रहे, जबकि तृतीय स्थान दीपिका शेखावत को मिला। दीपक सजाओ प्रतियोगिता में हंशिका राठौर और प्रियंका राजपुरोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान चांदनी और राधिका को मिला, जबकि तृतीय स्थान पर गरिमा शेखावत और चंचल राठौर रहीं। विद्यालय के डायरेक्टर रिछपाल सिंह राठौर और प्रधानाचार्य प्रभु सिंह राजपुरोहित ने विजेताओं को पुरस्कृत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकगण ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर रंगोली और दीपक सजावट प्रतियोगिता का आयोजन
समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली पर्व के अवसर पर सनशाइन सेकेंडरी स्कूल में रंगोली और दीपक सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर रंगोली बनाई और दीप सजाए।

विद्यालय के निदेशक राकेश व्यास ने विजेताओं को पुरस्कृत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सराहा। उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भागीदारी की प्रेरणा दी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

दीपावली पर विवेक निकेतन स्कूल में बच्चों ने जीता सबका दिल
समाचार गढ़, 26 अक्टूबर 2024, श्रीडूंगरगढ़। दीपावली के अवसर पर विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का रूप धरने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के स्टाफ ने निर्णायक की भूमिका निभाई और विजेताओं में प्रथम स्थान राहुल सोनी (श्रीराम), द्वितीय स्थान वासुदेव माली (हनुमान), तृतीय स्थान पायल प्रजापत (माता सीता) और चतुर्थ स्थान भावेश स्वामी (श्रीराम) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक मघराज प्रजापत ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी।

Ashok Pareek

Related Posts

कस्बे में शुरू हुआ रामा-शामा का पारंपरिक पर्व, आज सुबह से ही घर-घर में होली की शुभकामनाओं का दौर

समाचार गढ़ 14 मार्च 2025 होली का उत्सव पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ मनाया जा रहा है। बीती रात जहां पूरे श्रद्धा और उत्साह से होलिका दहन किया गया,…

दिनांक 14 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

🚩श्री गणेशाय नम:🚩 📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 14 – Mar – 2025 ☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग 🔅 तिथि पूर्णिमा 12:27 PM 🔅 नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी पूर्ण रात्रि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कस्बे में शुरू हुआ रामा-शामा का पारंपरिक पर्व, आज सुबह से ही घर-घर में होली की शुभकामनाओं का दौर

कस्बे में शुरू हुआ रामा-शामा का पारंपरिक पर्व, आज सुबह से ही घर-घर में होली की शुभकामनाओं का दौर

दिनांक 14 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

दिनांक 14 मार्च 2025 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

ऊपनी के कानाराम का कमाल, SSC CGL परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, बने जीएसटी इंस्पेक्टर

ऊपनी के कानाराम का कमाल, SSC CGL परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, बने जीएसटी इंस्पेक्टर

रफ्तार का कहर: बोलेरो और कार की टक्कर, घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया

रफ्तार का कहर: बोलेरो और कार की टक्कर, घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया

प्रियंका बनीं युवतियों की प्रेरणास्त्रोत, वर्दी पहनने का सपना अब बना हकीकत

प्रियंका बनीं युवतियों की प्रेरणास्त्रोत, वर्दी पहनने का सपना अब बना हकीकत

कड़ी मेहनत लाई रंग: SSC CGL में मनोज कड़वासरा का चयन

कड़ी मेहनत लाई रंग: SSC CGL में मनोज कड़वासरा का चयन
Social Media Buttons
Telegram
WhatsApp
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights