Nature

जापान ने पहली बार एक भयंकर हथियार की टेस्टिंग की

Nature

टोक्यो। जापान ने पहली बार एक भयंकर हथियार की टेस्टिंग की, जिसे रेल गन कहते हैं। इसकी फायरिंग की गई। दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार को एक युद्धपोत से चलाया गया। जापानी मैरीटाइम सेल्फडिफेंस फोर्स यानी वहां की नौसेना ने यह टेस्टिंग की है। दरअसल, यह एक फ्यूचर वेपन है। खास बात यह है कि इसमें किसी गोले-बारूद की जरूरत नहीं होती। जापान ने इस खतरनाक हथियार का परीक्षण इसलिए किया है, ताकि वह चीन के हाइपरसोनिक हथियारों, मिसाइलों को आसमान में ही उड़ा देगा। यह एक मीडियम कैलिबर की नौसैनिक रेलगन है। यह हथियार जापान की राजधानी टोक्यो को दुश्मन के हमलों से बचाने का काम करेगी।

दागती है 40 मिमी के स्टील प्रोजेक्टाइल

जापानी नौसेना ने इस परीक्षण का जो वीडियो जारी किया है उसमें अलग-अलग एं गल से रेलगन की फायरिंग को दिखाया जा रहा है। रेल गन के जरिए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी को मिसाइल की तरफ फेंकता है। इसकी गति बहुत ही ज्यादा होती है। यह हाइपरसोनिक स्पीड से भी तेज चला जाता है। माना जा रहा है कि जापान ऐसे कई रेलगन देश की समुद्री और जमीनी सीमा पर तैनात करने जा रहा है। यह गन 40 मिलिमीटर के स्टील प्रोजेक्टाइल को दागती है। असल में यह स्टील की गोलियां हैं, जिनका वजन 320 ग्राम का होता है।

लक्ष्य को तबाह कर देती है

रेल गन से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ताकत से स्टील या धातु के गोले या गोलियां निकलती है, जो अपने निशाने को बुरी तरह तबाह कर देती हैं। रेल गन आम तोपों से अलग है। आम तोप के बैरल से बारूद की आग के दबाव से गोला निकल कर जाता था, लेकिन रेलगन में बारूद की जगह इलेक्ट्रिसिटी और चुंबकीय शक्ति का उपयोग किया जाता है, बारूद का नहीं। इन दोनों शक्तियों के मिलने और प्रतिक्रिया से गोला कई गुना ज्यादा गति से निकलता है। रेल गन पारंपरिक तोपों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है।

Ashok Pareek

Related Posts

रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

पंचांगतिथि:पंचमी, 19:55 तकनक्षत्र:स्वाति, 15:22 तकयोग:इंद्र, 23:52 तकप्रथम करण:बावा, 06:50 तकद्वितिय करण:बालवा, 19:55 तकवार:रविवारContentsदागती है 40 मिमी के स्टील प्रोजेक्टाइललक्ष्य को तबाह कर देती है अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:06:19सूर्यास्त:18:42चन्द्रोदय:10:37चन्द्रास्त:21:30शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:भाद्रपदपूर्णिमांत:भाद्रपदसूर्य राशि:सिंहचन्द्र…

श्रीडूंगरगढ़ में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत मेहता की सेवाएं उपलब्ध

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ 7 सितम्बर 2024धनवंतरी अस्पताल में अब सुनने और बोलने की समस्याओं का समाधानContentsदागती है 40 मिमी के स्टील प्रोजेक्टाइललक्ष्य को तबाह कर देती है श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में धनवंतरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

श्रीडूंगरगढ़ में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत मेहता की सेवाएं उपलब्ध

श्रीडूंगरगढ़ में कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत मेहता की सेवाएं उपलब्ध

चिंता, अनिंद्रा, अवसाद और तनाव को कम करने का सरल और त्वरित मार्ग है ध्यान :- शासनश्री साध्वी कुंथुश्री

चिंता, अनिंद्रा, अवसाद और तनाव को कम करने का सरल और त्वरित मार्ग है ध्यान :- शासनश्री साध्वी कुंथुश्री

7 से 10 सितंबर तक जयपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़े पूरी खबर

7 से 10 सितंबर तक जयपुर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन, पढ़े पूरी खबर

ध्यान और तप से अंतर्मुखी बनने का विशिष्ट मार्ग: साध्वी संघ प्रभा

ध्यान और तप से अंतर्मुखी बनने का विशिष्ट मार्ग: साध्वी संघ प्रभा

राजस्थान में मानसून का जोर जारी, अगले 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना

राजस्थान में मानसून का जोर जारी, अगले 4-5 दिन भारी बारिश की संभावना
Social Media Buttons
Telegram
WhatsApp
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights