सज्जन व्यक्तित्व के साथ ही करें मित्रता.. सन्त प्रहलाद महाराज
कथा के अंतिम दिन भागवत का बताया सारांश..
समाचार-गढ़, 20 मई 2023। श्रीडूंगरगढ में सिंधी कॉलोनी में महावीर प्रसाद, चन्द्र प्रकाश शर्मा परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को कथा वाचक स्वामी श्रीरामसुखदासजी महाराज के शिष्य संत प्रहलाद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा चित्रण का बखान किया। उन्होंने संसार में मित्रता को सबसे बड़ा रिश्ता बताया। सुदामा चरित्र को विस्तार से सुनाते हुए श्रीकृष्ण व सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे बिना याचना के कृष्णा ने गरीब सुदामा का उद्धार किया था। मित्रता निभाते हुए सुदामा की स्थिति को सुधारा। इस दौरान पंडाल के मौजूद श्रदालु भावुक हो गए। कथा में मित्रता को सर्वोच्च बताया गया। महाराज ने बताया कि मित्र संकट काटने वाले भी होते है और संकट में डालने वाले भी होते है। मित्रता हमेशा सज्जन व्यक्ति से करें। कथा में दत्तात्रेय की 24 गुरुओं के व्यक्तांग भी सुनाए गए। महाराज ने 24 गुरुओं में पृथ्वी, सूर्य, पिंगला, वायु, मृग, समुद्र, आकाश, जल, अग्नि, चंद्रमा, कुमारी कन्या आदि
को शामिल होने की बात कहीं। कथा में संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान देवी देवताओं की संजीव झांकिया सझाई गई। कथा में प्रस्तुत भजनों पर श्रदालु झूम उठे। महाराज ने गौवंश के सरक्षंण की अपील भी लोगों से की।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…