सेसोमूं स्कूल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वातावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल प्रांगण में वातावरण शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। यज्ञ संस्था के पूर्व प्राचार्य सुब्रत कुंडु द्वारा संपन्न करवाया गया। यज्ञ से पहले कुंडु ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला एवं यज्ञ की उपयोगिता के बारे में बच्चों को बताया। यज्ञ में संस्था के चैयरमेन एवं चैयरपर्सन मैडम, विद्यार्थियों एवं स्टॉफ द्वारा आहुुतियां दी गईं। यज्ञ के बारे में संस्था के चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि यज्ञ का वैज्ञानिक आधार है एवं यज्ञ की प्रक्रिया पूर्ण रुप से विज्ञान पर आधारित है। संस्था की चैयरपर्सन मैडम पद्मा मूंधड़ा ने कहा कि यज्ञ से शारीरिक ही नहीं बल्कि आध्यामिक लाभ भी प्राप्त होते हैं। यज्ञ से मानसिक शांति भी मिलती है। संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्था में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं बल्कि अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ आध्यामिक गतिविधियों का ज्ञान भी प्रदान किया जाता है।
शरद पूर्णिमा पर श्री पूनरासर हनुमान जी मंदिर में खीर का विशेष भोग, मोहल्लेवासी बाबा के भजनों से हुए भाव-विभोर
समाचार गढ़, 18 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास स्थित श्री पूनरासर हनुमान जी मंदिर में गुरुवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर,…