
समाचार-गढ़, 24 अगस्त 2023। अपना संस्थान के तत्वाधान में पर्यावरण जन चेतना यात्रा बुधवार को लूणकरणसर से गुंसाईसर बड़ा, आड़सर, मोमासर, तोलियासर से होते हुए रात 8.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां के हेमू कलाणी पार्क में पर्यावरण को लेकर आम सभा हुई। इससे पहले इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता श्रवणकुमार सिंधी ने की। संयोजनकर्ता भारतीय किसान संघ के धन्ने सिंह तंवर रहे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना हैं। इसमें पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाने व उनका संरक्षण करने वाले पर्यावरण प्रेमियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान गिरधरदास, सोहन राम, महेंद्र सिंह, बजरंग सिंह सहित कई पर्यावरण प्रेमियों का स्वागत सम्मान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह यादव, कर्मवीर नेहरा, ओमप्रकाश, शामिल रहे। बता दें कि समाजसेवी, किसान नेता तोलाराम जाखड़ को अपना संस्थान में श्रीडूंगरगढ़ खंड के अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। जाखड़ किसान चौपाल यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर किसने की समस्याएं सुन रहे हैं तो वहीं अपना संस्थान के तहत पौधे वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।


