समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज 11 अप्रेल को देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। कस्बे में ईद की मुख्य नमाज कालूरोड बाईपास स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8.15 बजे जामा मस्जिद इमाम मौलाना फजले हक अशरफ अली ने अदा करवाई और विश्व में शांति व अमन की कामना की। सभी ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर ट्रोमा सेंटर के पास स्थित छोटी ईदगाह, जामा मस्जिद के साथ साथ मोमासर बास की मस्जिद तेलियान, कालूबास की मस्जिद दमामीयान, आडसर बास की मस्जिद चुनगरान, बिग्गाबास की मस्जिद व्यापारियान में भी नमाज अदा की गई। ईद के मौके पर मुस्लिम लोग एक दूसरे के घर जाकर मीठा खाने के बाद ईद की मुबारकबाद दे रहे है। आज घरों में मीठे पकवानों में ईद के दिन सेवइयां और शीर खुरमा, खीर बनाई गई है। इसके अलावा भी दस्तरखान पर तरह-तरह के पकवान सजाए गए है। आज बड़ी ईदगाह में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, कांग्रेसी नेता केसरा राम गोदारा, विमल भाटी, महावीर अडावलिया, महेश राजोतिया, भवानी तावणियाँ, ओमप्रकाश फूलभाटी, पवन इन्दोरिया सहित कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवराण, सीओ निकेत पारीक, सीआई इंद्रकुमार के साथ बड़ी संख्या में QRT की फोर्स, हिमाचल पुलिस भी मौजूद थी ताकि किसी प्रकार से सामाजिक सौहार्द ना बिगड़े।
रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांगतिथि:पंचमी, 19:55 तकनक्षत्र:स्वाति, 15:22 तकयोग:इंद्र, 23:52 तकप्रथम करण:बावा, 06:50 तकद्वितिय करण:बालवा, 19:55 तकवार:रविवार अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:06:19सूर्यास्त:18:42चन्द्रोदय:10:37चन्द्रास्त:21:30शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:भाद्रपदपूर्णिमांत:भाद्रपदसूर्य राशि:सिंहचन्द्र राशि:तुलापक्ष:शुक्ल अशुभ मुहूर्तगुलिक काल:15:37 − 17:10यमगण्ड:12:31 − 14:04दूर मुहूर्तम्:09:58 − 10:00व्रज्याम…