Nature

राजस्थान पुलिस महकमें में फेरबदल

Nature

जयपुर। राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी करके पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। इसमें महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राजीव कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और गौरव श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ लेते ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का विजन अफसरों को दिया है। इसी तरह सीएम सिटी भरतपुर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए राहुल प्रकाश को आईजी रेंज भरतपुर लगाया गया है। राहुल प्रकाश को अपराधियों के प्रति सख्त लहजे वाला अफसर माना जाता है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक एचजी राघवेंद्र सुहासा को अब आईजी रेलवे और हिंगलाज दान को आईजी रूल्स, रविदत्त गौड़ को आईजी रेंज कोटा, प्रसन्न कुमार खमेसरा को आईजी सीआईडी सीबी, विकास कुमार को आईजी रेंज जोधपुर, राजेंद्र सिंह को पुलिस कमिश्नर जोधपुर, जय नारायण को आईजी इंटेलीजेंस, अंशुमन भौमिया को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) अनिल कुमार टांक को आईजी कानून-व्यवस्था और ओमप्रकाश द्वितीय को डीआईजी पाली रेंज लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शपथ लेते ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का विजन अफसरों को दिया है। इसी तरह सीएम सिटी भरतपुर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए राहुल प्रकाश को आईजी रेंज भरतपुर लगाया गया है। राहुल प्रकाश को अपराधियों के प्रति सख्त लहजे वाला अफसर माना जाता है।

  • Ashok Pareek

    Related Posts

    शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…

    खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

    समाचार गढ़, 17 अक्टूबर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह में खेत की सीमा को लेकर हुए विवाद में तीन सगे भाइयों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

    खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

    केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा नेअनेक विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

    केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा नेअनेक विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

    शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों का आंदोलन 46वें दिन भी जारी, प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीण

    शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों का आंदोलन 46वें दिन भी जारी, प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीण

    श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं की पहली पसंद बन रही होंडा बाइक, दीपावली ऑफर्स ने बढ़ाई मांग

    श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं की पहली पसंद बन रही होंडा बाइक, दीपावली ऑफर्स ने बढ़ाई मांग

    रीड़ी में डिग्गी पर नहाने के दौरान युवक की मौत, हादसे से परिवार में शोक

    रीड़ी में डिग्गी पर नहाने के दौरान युवक की मौत, हादसे से परिवार में शोक
    Social Media Buttons
    Telegram
    WhatsApp
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights