समाचार-गढ़, 14 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के गांव रिड़ी के लाल मुकेश जाखड़ जो UPSC असिस्टेंट कमांडो बन कर आज युवा कांग्रेस कार्यालय आने पर हरिराम बाना के नेतृत्व में युवा टीम द्वारा साफ़ा एवम माला पहना कर स्वागत किया गया।
हरिराम बाना द्वारा माँ करणी की तस्वीर भेंट की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष किशन वाल्मीकि, उपाध्यक्ष कृष्णा चांवरिया, महेंद्र मोटसरा, रामलाल जाखड़, ओमप्रकाश जाखड़, राजकुमार शर्मा, राजूराम जाखड़, बाबूलाल नैण, मोसिन खान, बाबूलाल धेडू, शिशपाल बाना, रामरतन जाखड़, रामनिवास दुसाद, गोविंद गुरावा, कुलदीप चांवरिया, साबिर खान, रामस्वरूप मदेरणा, नाफिद चुनगर, शुभम शर्मा, सुरेश बाना आदि मौजूद रहे।













