प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना ने जयपुर पहुंच कर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को दी जन्मदिन की बधाई
समाचार गढ़, 1 अक्टूबर 2025, जयपुर।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना कार्यकर्ताओं सहित आज जयपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता एवं ओजस्वी वक्ता गोविंद सिंह डोटासरा को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
हरिराम बाना ने कहा कि डोटासरा जी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन नई ऊर्जा के साथ लगातार मजबूती की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेशाध्यक्ष के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उत्साहपूर्वक जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।










