समाचार गढ़। आज राजस्थान के कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है। कंपकंपी बढ़ गई है। करीबी पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी की वजह से राजस्थान के कई जिलों में इसका प्रभाव देखा गया है। बीती रात अचानक ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का नया अलर्ट है कि एक बार फिर मौसम बदलेगा। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने से 26-27 फरवरी के दौरान राज्य में बादलों की आवाजाही रहने तथा कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
तत्पश्चात मार्च के प्रथम सप्ताह में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेघगर्जन, कहीं-कहीं हल्की बारिश की होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 फरवरी के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। आज 23 फरवरी को मौसम ठंडा रहेगा। कई जगह बारिश बूंदें भी गिर सकतीं हैं।
रविवार 8 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांगतिथि:पंचमी, 19:55 तकनक्षत्र:स्वाति, 15:22 तकयोग:इंद्र, 23:52 तकप्रथम करण:बावा, 06:50 तकद्वितिय करण:बालवा, 19:55 तकवार:रविवार अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:06:19सूर्यास्त:18:42चन्द्रोदय:10:37चन्द्रास्त:21:30शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:भाद्रपदपूर्णिमांत:भाद्रपदसूर्य राशि:सिंहचन्द्र राशि:तुलापक्ष:शुक्ल अशुभ मुहूर्तगुलिक काल:15:37 − 17:10यमगण्ड:12:31 − 14:04दूर मुहूर्तम्:09:58 − 10:00व्रज्याम…