समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज तेरापंथ धर्मसंघ के नवम् अधिशास्ता आचार्य तुलसी के 100वें दीक्षा दिवस पर नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, राष्ट्रीय साहित्यकार डॉ. चेतन स्वामी व राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि को आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा रचित “धर्मचक्र का प्रवर्तन—आचार्य तुलसी की जीवन गाथा” पुस्तक भेंट की गई। मंत्री ने बताया कि आचार्य तुलसी ने समाज को अणुव्रत आंदोलन, नारी शिक्षा व नैतिक उत्थान जैसे अनेक अवदान दिए और यह पुस्तक उनके संपूर्ण जीवन की प्रेरणादायी गाथा है। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा, मंत्री अंबिका डागा सहित मंडल की पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बहनें उपस्थित रहीं।













