Nature

मौसम ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, किसान जुटे फसलों को बचाने में, हुई बूंदाबांदी ,किसानों की भागदौड़ सहित मजदूरों की मांग बढ़ी

Nature

मौसम ने बढ़ाई किसानों की धड़कन, किसान जुटे फसलों को बचाने में, हुई बूंदाबांदी ,किसानों की भागदौड़ सहित मजदूरों की मांग बढ़ी

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़(गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट) आज मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है।मौसम के बिगड़े रूप को देखकर किसानों की धड़कन बढ़ गई है।किसान जैसे तैसे करके फसलों को समेटने में जुट गए हैं।कई किसानों ने काटकर रखी फसलों को तिरपाल या अन्य संसाधन से ढक कर बचाने की कोशिश कर रहे हैं।किसानों ने बताया कि मौसम ने किसानों की नींद उड़ा दी है।किसान भागदौड़ करते हुए फसलों को समेटने में लगे हुए हैं। सातलेरा गांव के किसान आशाराम मेघवाल, हीरालाल तर्ड,मामराज जाखड़ आदि ने बताया कि इस वक्त खेतो में फसलें पूरी पकाव पर खड़ी है।किसान फसलों को काटने में लगे हुए हैं।लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसानों ने बताया कि अगर बरसात होती है या ओलावृष्टि तो किसानों के अरमानों पर पानी फिर जाएगा।मौसम में बदलाव को देखते हुए मजदूरों की मांग बढ़ गई है।600 से 700 रुपए प्रति मजदुर दिहाड़ी होने के बाद भी किसानों को मजदूर नही मिल पा रहे हैं।आज सुबह सुबह श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा गांव में हल्की बूंदाबांदी हुई।किसान भगवान से बरसात नही होने की प्रार्थना कर रहे हैं।ताकि पकी पकाई फसलों को बचाया जा सके।

मौसम ने बढ़ाई किसानों की धड़कन,हुई बूंदाबांदी ,आसमान अटा काले बादलों से।
श्री डूंगरगढ़ के सातलेरा में हुई बूंदाबांदी किसानों के माथे पर छाई चिंता लकीरे।
  • Ashok Pareek

    Related Posts

    सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार

    पपीता: सेहत का खजाना, लेकिन सावधानी जरूरी लाभ: 1. पाचन सुधार: पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। 2. वजन घटाने में सहायक: यह कम…

    शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार

    सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार

    शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

    खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

    केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा नेअनेक विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

    केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा नेअनेक विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

    शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों का आंदोलन 46वें दिन भी जारी, प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीण

    शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों का आंदोलन 46वें दिन भी जारी, प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीण

    श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं की पहली पसंद बन रही होंडा बाइक, दीपावली ऑफर्स ने बढ़ाई मांग

    श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं की पहली पसंद बन रही होंडा बाइक, दीपावली ऑफर्स ने बढ़ाई मांग
    Social Media Buttons
    Telegram
    WhatsApp
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights