Nature

दुनिया की सारी हड्डियों को सॉलिड बना देगी ये बेल, जड़ से मिटेगी गठिया-ऑस्टियोपोरोसिस, इस्तेमाल का सही तरीका

Nature

समाचार गढ़, 18 जून, श्रीडूंगरगढ़। हड्डियों के ढांचे की कमजोरी खतरनाक है। इसकी वजह से चलना भी भारी पड़ सकता है। विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से हड्डियों से ताकत छीन लेती है। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी हो जाती है। गठिया का दर्द भी परेशान कर सकता है। लेकिन एक बेल का इस्तेमाल करने से इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

हड्डियां मजबूत कैसे बनाएं? इस बेल को हड़जोड़ कहा जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने की क्षमता की वजह से ही इसे यह नाम दिया गया है। आयुर्वेद में इसका सही इस्तेमाल भी बताया गया है। आइए जानते हैं कि हड़जोड़ के कितने फायदे हैं और इसका सेवन या उपयोग करने का तरीका क्या है?

फटाक से जोड़ देगी हड्डियां

हड्डियां कमजोर होने की वजह से फ्रैक्चर होना आम बात है। ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ा देती है। आयुर्वेद में हड़जोड़ को हड्डियों जोड़ने वाला बताया गया है। यह हड्डियों को वापिस विकसित होने में मदद करती है और ताकत देती है।

ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया का इलाज

ऑस्टियोपोरोसिस में बोन डेंसिटी कम हो जाती है। गठिया में भयानक दर्द का सामना करना पड़ता है। एक शोध बताता है कि इस बेल के हिस्सों में ऑस्टियोपोरोसिस मार्कर कम करने की ताकत होती है। साथ ही इंफ्लामेशन दूर करके गठिया में राहत देते हैं।

मेटाबॉलिक सिंड्रोम

यह विभिन्न समस्याओं का एक ग्रुप है। जिसकी वजह से हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। बेली फैट, हाई बीपी, हाई ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल व ट्राइग्लिसराइड का बढ़ना मेटाबॉलिक सिंड्रोम के अंदर आता है। हड़जोड़ का इस्तेमाल इन्हें कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड़जोड़ के सारे फायदे

बवासीर में फायदेमंद
मोटापा कम करना
अस्थमा मैनेज करना
मसल्स बनाने वाला
मलेरिया के लक्षणों में कमी
पीरियड्स पेन में आराम
पेट खराब होने से बचाने वाला

हड़जोड़ खाने का तरीका

हड़जोड़ का चूर्ण और जूस सेवन किया जा सकता है। एक सामान्य व स्वस्थ व्यक्ति के लिए 2.5 ग्राम हड़जोड़ चूर्ण लेना सही है और 10 से 20 ml जूस ले सकते हैं। इसे दूध, पानी या देसी घी के साथ लेना पड़ता है। अपने लिए सही तरीका जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक या नैचुरोपैथिक एक्सपर्ट से बात करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Ashok Pareek

    Related Posts

    जिला स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेसोमूं स्कूल ने 2018 से लगातार अपना खिताब कायम रखते हुए परचम लहराया

    समाचारगढ़, 21 सितम्बर 2024कस्बे के सेसोमूं स्कूल ने तेजरासर स्थित तेजाना विकास शिक्षण संस्थान में आयोजित 17 वर्ष और 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    हड्डियों से लेकर आंखों तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन से भरपूर सब्जी, जो बनाए आपको फिट और तंदुरुस्त

    समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़ 21 सितम्बर 2024 पालक एक बेहद पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसे नियमित रूप से खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ठुकरियासर गांव में सरपंच और पुत्र की गिरफ्तारी

    ठुकरियासर गांव में सरपंच और पुत्र की गिरफ्तारी

    जिला स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेसोमूं स्कूल ने 2018 से लगातार अपना खिताब कायम रखते हुए परचम लहराया

    जिला स्तरीय 68वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेसोमूं स्कूल ने 2018 से लगातार अपना खिताब कायम रखते हुए परचम लहराया

    हड्डियों से लेकर आंखों तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन से भरपूर सब्जी, जो बनाए आपको फिट और तंदुरुस्त

    हड्डियों से लेकर आंखों तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद विटामिन से भरपूर सब्जी, जो बनाए आपको फिट और तंदुरुस्त

    शनिवार 21 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    शनिवार 21 सितम्बर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

    श्रीडूंगरगढ़ में कनिष्ठ अभियंता पर हमला, सरपंच व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

    श्रीडूंगरगढ़ में कनिष्ठ अभियंता पर हमला, सरपंच व पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

    तबादलों पर लगी रोक को लेकर 25 सितम्बर को हो सकता है बड़ा फैसला, राजस्थान सरकार उठा सकती है अहम कदम

    तबादलों पर लगी रोक को लेकर 25 सितम्बर को हो सकता है बड़ा फैसला, राजस्थान सरकार उठा सकती है अहम कदम
    Social Media Buttons
    Telegram
    WhatsApp
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights