समाचार गढ़, 28 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के युवक का युपी की लड़की से विवाह 23 मई 2024 को हुआ था। शुक्रवार सुबह उठे तो देखा कि युवती घर से गहने नगदी लेकर हुई गायब। 34 वर्षीय रमेश दर्जी आड़सर बास निवासी ने थाने पहुंच कर मामला करवाते हुए पुलिस को बताया की उसका विवाह यूपी के सुल्तानपुर, डोमरी जिला चंदौली, की 25 वर्षीय सुमन कुमारी पुत्री बलवत प्रसाद के साथ 23 मई 2024 को हुआ था। विवाह होने के बाद सुमन मेरे घर श्रीडूंगरगढ़ में रहने लगी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जब वह उठा तो सुमन घर पर नहीं मिली। आस पड़ोस में उसे देखा पर वो नहीं मिली। सुमन बीती रात घर से निकल गई और अपने साथ सोने चांदी के गहने, साड़ियां, और 10 हजार रूपए नगदी लेकर गायब हो गईं है। परिवादी ने पुलिस से तलास की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को दी है।
आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल ने दिया इस्तीफा
समाचार गढ़, 21 सितम्बर। दिल्ली की ताज़ा सियासी हलचल के अनुसार, आतिशी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में अपने…