समाचार गढ़, 19 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। सेरूणा थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए राउप्रावि राजपुरा के समीप धूम्रपान सामग्री बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया। एएसआई चैनदान ने मौके से सुरेंद्रसिंह को पकड़ा, जिसके पास से 6 बंडल देसाई बीड़ी, 20 तानसेन गुटखा, 20 जर्दा तानसेन और 5 गणेश छाप जर्दा बरामद किए गए। इसी क्षेत्र में रामदयाल को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 4 बंडल देसाई बीड़ी, 15 गुटखा पाउच, 15 तानसेन जर्दा और 6 गणेश छाप जर्दा जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन प्रकरणों की जांच की जिम्मेदारी एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है।
नेशनल हाईवे 11 पर दर्दनाक हादसा और डकैती, घायल पिता के लिए बेटी ने मांगा इंसाफ
समाचार गढ़, 19 अक्टूबर, श्रीडूंगरगढ़। संजय गांधी कॉलोनी, प्रताप नगर निवासी दिव्या पंवार ने अपने पिता रामेश्वरलाल पंवार के साथ श्रीडूंगरगढ़-रतनगढ़ रोड पर हुई दुर्घटना और डकैती की रिपोर्ट दर्ज…