Nature Nature

रात भर तड़पती रही, हारी जिंदगी की जंग, ग्रामीणों ने जताया रोष

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विद्युत विभाग द्वारा सातलेरा जीएसएस से कृषि कुओं के फीडर के लिए खींची जा रही विद्युत आपूर्ति की लाइन के लिए लगाए जा रहे टावर के खड्डे में गिर कर घायल हुई गाय विभाग की घोर लापरवाही के कारण जिंदगी की जंग हार गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि विभाग द्वारा कृषि कुओं के लिए अलग से फीडर के लिए लाइन खींची जा रही है जिसके लिए गांव में सीमेंट पोल की जगह लोहे के टावर लगाए गए हैं। जेसीबी मशीन द्वारा खड्डे खोदकर लोहे के टावर खड़े किए गए हैं। इन खड्डों को विभाग द्वारा आधा अधूरा भरकर छोड़ दिया गया है। आधे अधूरे खड्डे में शनिवार शाम को एक बेजुबान गाय गिर गई जिसका रविवार सुबह पता चलने पर ग्रामीणों ने खड्डे में रेत डालकर रस्सी के सहारे गाय को बाहर निकाला । रात भर खड्डे में तड़पने से गाय बुरी तरह घायल हो गईं। खड्डे से निकालने के कुछ देर बाद गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए बताया कि विभाग द्वारा पूर्ण रूप से रेत डालकर खड्डे नहीं भरने से एक बेजुबान गाय को अपने प्राण गंवाना पड़ा । ग्रामीणों ने विभाग से आधे अधूरे खड्डों को पूर्ण रूप से रेत डालकर भरने की मांग की है।

समाचार-गढ़। इस खड्डे में गिरकर घायल हुई थी गौ माता।
समाचार-गढ़। खड्डे से बाहर निकालने के कुछ देर बाद ही विभाग की घोर लापरवाही की भेंट चढ़ी गौ माता।
समाचार-गढ़। विभाग के लापरवाह खड्डे ने ली गौ माता की जान।
  • Related Posts

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी समाचार गढ़। पेपर लीक के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    समाचार गढ़। लूणकरणसर के महाजन क्षेत्र के गांव मोखमपुरा में देर रात दो बजे नहर का एस्केप खोल देने से तबाही मची, किसानों की सैंकड़ों बीघा में खड़ी नरमा व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    पेपर लीक मामले में सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद समाप्त किया अनशन, आंदोलन जारी

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    महाजन क्षेत्र में रात दो बजे खोला नहर का एस्केप, मची तबाही, सैंकड़ों बीघा में खड़ी फसल हुई जलमग्न

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    ग्लासगो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज़, भारत के 125 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    पेपर लीक पर सख्त हुए प्रधानमंत्री, बोले- दोषियों के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    फ्रांस का बड़ा फैसला: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार

    टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात, बदमाश टैक्सी व मोबाइल लेकर हुए फरार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights