Nature Nature

भीम आर्मी का हुआ सम्मेलन, चंद्रशेखर आजाद रावण जल्द आ सकते है श्रीडूंगरगढ़

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। रविवार के दिन कोलायत में भीम आर्मी का एक दिवसीय तहसील सम्मेलन आयोजन हुआ जिसमें जिले की सभी तहसीलों से भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकताओं ने भाग लिया । जिसमे श्री डूंगरगढ़ भीम आर्मी से भी अनेक पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता भी शामिल हुए । सम्मेलन में पिछड़े समाज में व्याप्त कुरूतियो को खत्म करने, शिक्षा , राजनीति में बहुजन समाज के प्रतिनिधित्व, संगठन विस्तार आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। श्रीडूंगरगढ़ पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल ने दलित और पिछड़े समाज को आर्थिक रूप से मजबूत होने की बात कही ।भीम आर्मी तहसील संयोजक संदीप जयपाल ने कहा दिल्ली में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से न्याय के लिये संघर्ष कर रही देश को कई मेडल दिलाने वाली बेटियों पर दिल्ली पुलिस का लाठीचार्ज बहुत ही कायराना व शर्मनाक कृत्य हैं।

उनके आंदोलन को बदनाम नही कर पाए तो अब लाठियों से उनके हौसले तोड़ना चाहती है आपकी पुलिस, लेकिन याद रहें इन बेटियों के साथ पूरा देश खड़ा है।

भगवानाराम मेघवाल द्वारा पिछड़े समाज की शिक्षा तथा सत्ता प्राप्ति पर उद्बोधन दिया गया । तथा सम्मेलन में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद को बीकानेर जिले में जल्द आने पर चर्चा हुई जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर आजाद श्रीडूंगरगढ़ आ सकते है । इस सम्मेलन में भीम आर्मी प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल, adv वीर बहादुर ASP संस्थापक सदस्य , जितेंद्र हटवाल ASP प्रभारी पश्चिमी राजस्थान , राहुल सिद्धार्थ प्रदेश सचिव भीम आर्मी तथा राजेश द्रविड़ भीम आर्मी बीकानेर जिला अध्यक्ष शामिल रहे । तथा श्री डूंगरगढ़ से पूर्व प्रधान रामलाल मेघवाल, भीम आर्मी श्री डूंगरगढ़ तहसील संयोजक संदीप जयपाल, भीम आर्मी तहसील महासचिव टिक्कुराम मेघवाल , तहसील उपाध्यक्ष भगवानाराम धनेरु, तहसील सचिव देवेंद्र रैगर, ASP it cell से तहसील संयोजक राधे आजाद , तहसील सहसयोंजक रामचंद्र बिग्गा, तहसील सचिव लालचंद और युवा कार्यकर्ता भगवानराम नायक और कालूराम आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ स्थित सुमित शिक्षण संस्थान विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।…

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    विदाई समारोह में छलकी भावनाएं, कक्षा 10 के विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights