Nature Nature

तेंदुआ या कुछ ओर, वन कर्मियों के हाथ अब तक खाली, ग्रामीणों में रोष, सौंपा ज्ञापन

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। उपखंड के तोलियासर गांव की रोही में गत कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र के किसानों एवं ग्राम वासियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार तोलियासर की रोही में तेंदुए की मौजूदगी के कारण आए दिन कई खेतों में जानवरों के शिकार के अवशेष मिल रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के बाद वन विभाग की पड़ताल में तेंदुए के पद चिन्ह और जानवरों के शिकार के बाद शेष बचे अवशेष मिलने की पुष्टि हुई है। परंतु ग्रामीणों द्वारा वन अधिकारियों एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना उपलब्ध करवाने के बावजूद तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सोमवार को यहां के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया की अगुवाई में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि गत कई दिनों से तोलियासर क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत के माहौल को दूर करने के लिए बीकानेर से वन अधिकारियों की टीम को बुलाकर तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए कार्रवाई को अमल में लाया जाए। क्योंकि क्षेत्र में कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों में जन हानि की आशंका बनी हुई है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में कालूसिंह राजपुरोहित, राकेश कुमार प्रजापत, गोवर्धन पुरोहित, देवराज मेघवाल नत्थू राम नायक, पूनम चंद सांसी, भंवरलाल पुरोहित, लक्ष्मणगर गुसाईं व खिराजराम मेघवाल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    समाचार-गढ़ 29 जुलाई 2026। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलेटिक्स को बड़ी सफलता मिली है। 27 वर्षीय धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते…

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    समाचार-गढ़ 28 जुलाई 2026। जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद प्रशासन ने कई तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर दौड़ में भारत को दिलाया पहला पदक

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; तटीय इलाकों में अलर्ट

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी

    सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, IT शेयरों ने दी मजबूती; HUL, वरुण बेवरेजेज और सुजलॉन में बिकवाली हावी

    बीकानेर में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, इंडियन सिम का OTP भेजने का आरोप

    बीकानेर में ATS की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, इंडियन सिम का OTP भेजने का आरोप

    PoJK के रावलकोट में हिंसा: चुनाव विरोधी प्रदर्शन पर फायरिंग का दावा, 14 लोगों के मारे जाने का आरोप

    PoJK के रावलकोट में हिंसा: चुनाव विरोधी प्रदर्शन पर फायरिंग का दावा, 14 लोगों के मारे जाने का आरोप

    CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 989 पर गंभीर मामले दर्ज

    CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा: 2,873 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 989 पर गंभीर मामले दर्ज
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights