समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ कार्यालय के निर्देशानुसार आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायतों धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, सत्तासर और लिखमादेसर के राउमावि में मतदाता जागरूकता अभियान MDV के तहत स्कूल स्टूडेंट्स के सम्मुख ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का डेमोंस्ट्रेशन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें निर्वाचन शाखा श्रीडूंगरगढ़ से नौरत मल शर्मा ALMT, प्रदीप कौशिक ALMT, किशोरीलाल आदि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम मशीन वीवीपीएटी मशीन का डेमोंस्ट्रेशन किया गया। नौरत मल शर्मा ने बच्चों को निर्वाचन मतदान प्रक्रिया और ईवीएम से मतदान के बारे में बताया और मतदाता शपथ दिलवाई। प्रदीप कौशिक ALMT ने ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों से डेमोंस्ट्रेशन करके बच्चों को जागरूक किया।सभी स्कूल विद्यार्थियों ने रुचि और उत्साह व जिज्ञासा के साथ अनेकों प्रश्न करते हुए कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। शहीद राकेश चोटिया राउमावि धीरदेसर चोटियान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शिवनाथ ने सभी विद्यार्थियों को तन्मयता से सभी ईवीएम की कार्यप्रणाली समझने का आह्वान किया।













