Nature Nature

गांव-गांव पहुंच रहे जाखड़, किसानों के साथ कर रहे चौपाल, समस्याएं जान अधिकारियों को दे रहे निर्देश

Nature

गांव-गांव पहुंच रहे जाखड़, किसानों के साथ कर रहे चौपाल, समस्याएं जान अधिकारियों को दे रहे निर्देश
समाचार-गढ़, 18 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय किसान संघ के बैनर तले विद्युत आयाम प्रमुख तोलाराम जाखड़ के नेतृत्व में गांवों में किसान ग्राम चौपाल यात्रा का सिलसिला आज दूसरी दिन भी जारी रहा। आज दूसरे दिन इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर सांखलान, हथाना जोहड़, इंदपालसर बड़ा, धर्मास, नोसरिया, मिंगसरिया, बाड़ेला, धनेरू, बरजांगसर, केऊ पुरानी, केऊ नई और रीड़ी गांव में सभाएं आयोजित की गई। इस दौरान चौपाल यात्रा में गांवों की छोटी-छोटी समस्याएं सामने किसानों ने बताई तो जाखड़ ने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तुरन्त समाधान करने के निर्देश दिए। इसी के साथ जाखड़ अपना संस्थान के तहत इन सभी गांवों में पौधों का वितरण भी किया। इस दौरान जाखड़ ने पर्यावरण के प्रति अपनी भागीदारी को महत्वूपर्ण बताते हुए इसे बचाने का संदेश दिया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। ग्राम चौपाल यात्रा के दौरान किशनलाल जाखड़, भैराराम जाखड़, अजीत सिंह, चेतन राम मेघवाल, मुन्नीराम जाखड़, रामूराम नैण आदि मौजूद रहे।

बता दें कि इस किसान यात्रा की शुरूआत गुरूवार को पूनरासर में पूनरासर हनुमान मंदिर में धोक लगातार बाबा का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ पूनरासर में ग्रामीणों के साथ सभा की। ग्रामीणों ने जाखड़ का इस किसान यात्रा के लिए स्वागत कर सफलता की कामना की। इस दौरान जाखड़ ने कहा कि किसान हित का भला किसानों की जागरूकता के साथ ही हो सकती है। इसलिए अब किसानों को जागना होगा अपने हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। गुरूवार को किसान यात्रा गांव राजपूरा, बींझासर, ल्होड़ेरां, माणकरासर, गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, समदंसर, लखासर, हेमासर, बेनीसर, भोजास व गुंसाईसर बास पहुंची।

Related Posts

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights