Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुई बसें, जसनाथ जी महाराज का जयपुर में जागरण आज, सीएम भी करेंगे शिरकत

Nature

समाचार-गढ़, 19 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री देव जसनाथ जी महाराज का विशाल जागरण आज आयोजित होगा। इसको लेकर पूरे राजस्थान से जसनाथी सिद्ध संप्रदाय के लोग जयपुर पहुंचने शुरू हो गए हैं। पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने बताया कि आज शनिवार को विद्याधर नगर स्टेडियम जयपुर में विशाल जागरण आयोजित होगा। विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य भी किया जाएगा।

इस आयोजन में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से चार बसें व 10 छोटे वाहन रवाना हो गए हैं। जाखड़ ने बताया कि गांव रीड़ी से सुबह 8 बजे जसनाथ जी महाराज के नारे साथ बसें रवाना हुई है।

इस आयोजन में सूबे के सरदार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत करीब 8 बजे कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहां सीएम का समाज द्वारा स्वागत सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन के आयोजनकर्ता सिद्ध समाज विकास समिति है। कार्यक्रम 4:15 बजे से शुरू होगा जो रात्रि 9 बजे तक चलेगा। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से समाज के उत्थान के लिए कुछ मांगों का ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मांगों में श्री देव जसनाथ कल्याण बोर्ड का गठन, सिद्ध समाज को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग में शामिल करने, राजस्थान में अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने, सिद्ध समाज के लिए बालक-बालिकाओं के लिए छात्रावास के लिए जमीन अलॉटमेंट करने की मांग शामिल है।

  • Related Posts

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights