Nature Nature

बिगड़े मौसम के बीच ओलावृष्टि की आशंका से किसान वर्ग चिंतित, तेज हवा ने उड़ाई किसानों की नींद

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मौसम विभाग की संभावना के अनुसार बुधवार को मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया । बुधवार को दिन भर जहां गर्मी ने अपने तेवर दिखाए तो शाम होते-होते मौसम पूरी तरह पलट गया और देखते ही देखते आसमान में बादल उमड़ घुमड़ कर छा गए। शाम ढलते ढलते एक बार आई तेज आंधी ने मौसम का पूरा पासा ही पलट दिया और देखते देखते ही तेज गर्जना के साथ बादल बरसने शुरू हो गए। आसमान में चमकती बिजली के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ कुछ देर चली आंधी तो शांत हो गई लेकिन ओलावृष्टि की आशंका के बीच किसान वर्ग काफी चिंतित नजर आया। हालांकि अभी तक कहीं से ओलावृष्टि की सूचना नहीं मिली है फिर भी आसमान में चमक रही बिजली को देखकर किसान वर्ग ओलावृष्टि की आशंका जता रहा है। किसानों का कहना है कि तेज आंधी से चने की फसल काफी प्रभावित होगी क्योंकि अब चने में फाल आ रहा है। तेज आंधी से चने पर आ रहे फूल नीचे गिर गए हैं चने की फसल में आ रहे बीज में भी काफी विपरीत प्रभाव दिखाई देगा। हालांकि साथ ही किसानों का मानना है कि अगर अब शांति रूपी बारिश होती है तो फसलों के लिए रामबाण दवा साबित होगी और प्रचुर मात्रा में फसल की उपज किसानों को प्राप्त होगी । सातलेरा गांव के किसान मालाराम सारस्वत ने बताया कि बुधवार शाम को सात बजे से शुरू हुआ बूंदाबांदी का दौर अभी तक जारी है। धीरदेसर चोटियां के किसान सांवरमल सहू ने बताया कि अगर ओलावृष्टि हो गई तो किसानों की मेहनत पर पूरी तरह से पानी फिर जाएगा । किसान वर्ग भगवान से ओलावृष्टि एवं आंधी से बचाने की प्रार्थना कर रहा है। किसानों का कहना है कि पकाव पर खड़ी सरसों की फसल तेज आंधी के चलते कई जगह पर जमीन पर गिर गई है क्योंकि सरसों की फसल अब पूरे पकाव पर खड़ी फलियों से लदखद भार से खड़ी है ऐसे में तेज आंधी से फसलों को नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता। अभी आसमान में रुक रुक कर बिजली चमक रही है ऐसे में किसानों की नींद उड़ती हुई दिखाई दे रही है।

सातलेरा गांव के ऊपर छाई काले बादलों की घटाए । फोटो गौरीशंकर सारस्वत सातलेरा
  • Related Posts

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights