Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में खुलेगा कृषि विभाग का नया कार्यालय

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्रीय विधायक गिरधारी माहिया द्वारा किसानों के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में कृषि विभाग के नए सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय का सृजन किया गया है। जिस पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री लालचंद जी कटारिया का क्षेत्र वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रीय विधायक गिरधारी महिया ने लगातार मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत करवाते हुए बजट में मांग की थी कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बीकानेर कृषि विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता है। जिससे किसानों का समय एवं धन लगता है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में कृषि विभाग के नए कार्यालय की मांग पिछले कई वर्षों से लगातार की जा रही है। वर्तमान आम बजट में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें किसानों को उनके निकटतम स्थान पर विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए राज्य में 5 नए सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय खोलने की घोषणा की गई है। किसान हितेषी विधायक महिया ने लगातार किसानों से जुड़े हुए मुद्दे सदन में उठाए हैं तथा मुख्यमंत्री को लगातार अवगत कराया। नए कृषि कार्यालय की घोषणा से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है। विधायक महिया ने बताया कि अब किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

  • Related Posts

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    समाचार गढ़ 11 जून 2026 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में डिलीवरी के बाद कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    पीबीएम प्रकरण पर चिकित्सा मंत्री खींवसर का पक्ष, बोले- सभी मरीज पहले से थीं गंभीर जटिलताओं से ग्रसित

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    गहलोत पर बरसे रमेश मीणा, बोले- 10 करोड़ लेने का सबूत है तो करवाएं नार्को टेस्ट

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    एयरपोर्ट सर्किल के पास झाड़ियों में मिला मुंबई निवासी का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

    केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights