Nature Nature

आज होगा विशाल जागरण, भजनों से सजेगी रात, भजनों की अमृत वर्षा में डुबकी लगाएंगे भक्त, श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजेगा धरती अम्बर

Nature

आज होगा विशाल जागरण, भजनों से सजेगी रात, भजनों की अमृत वर्षा में डुबकी लगाएंगे भक्त, श्याम प्रभु के जयकारों से गूंजेगा धरती अम्बर

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 26 अगस्त 2023। धर्मनगरी श्रीडूंगरगढ़ में आज की रात होगी भजनों की अमृत वर्षा भजनों से सजेगी आज की रात भक्ति रस में हिलोरे लेते हुए डुबकी लगाएंगे श्री श्याम प्रभु के भक्त। जी हां आज धर्म नगरी श्रीडूंगरगढ़ में श्री श्याम प्रभु का होगा विशाल जागरण जिसमे ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा श्याम जी महाराज के भजनों की अमृत वर्षा की जायेगी। कस्बे के सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में सिंधी समाज के सहयोग से आयोजित भगवान खाटू श्याम का भव्य रात्रि विशाल जागरण होगा। सिंधी समाज के ललित गुरनानी ने बताया कि इससे पहले आडसर बास स्थित श्याम जी महाराज के मंदिर से जागरण स्थल तक भगवान श्याम की डीजे के साथ झांकी एवं जुलूस निकाला जाएगा। यह झांकी कस्बे के गौरव पथ से होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए श्री डूंगरगढ़ का सौंदर्य कहे जाने वाले घुमचक्कर से शहीद हेमू कालाणी पार्क पहुंचेगी। जहां भगवान श्याम का भव्य श्रृंगार होगा एवं रात्रि को श्री खाटू श्याम जी महाराज का भव्य विशाल जागरण होगा । जिसमें ख्याति प्राप्त गायक कलाकार नितेश नादान, राज राजपुरोहित तथा जाने माने अपने मुख स्वर भजनों से भजनों की झड़ी लगाने वाले मास्टर नानू द्वारा भगवान श्याम प्रभु के भजनों की अमृत वर्षा करके श्याम जी महाराज को रिझाया जायेगा। गुरनानी ने बताया कि जागरण की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights