Nature Nature

मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न4072 कार्मिकों ने लिया प्रशिक्षण 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगा द्वितीय व तृतीय प्रशिक्षण

Nature

समाचार- गढ़, 23 अक्टूबर बीकानेर । विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारी (प्रथम) का पहला प्रशिक्षण 17 से 21 अक्टूबर तक राजकीय डूंगर महाविद्यालय में विधानसभा वार आयोजित किया गया। इस अवधि में 4 हजार 72 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि 2099 पीठासीन अधिकारी तथा 2099
पीठासीन अधिकारी प्रथम सहित कुल 4 हजार 198 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया ।
जिसमें 2 हजार 41 पीठासीन अधिकारी और 2 हजार 31 पीठासीन अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण लिया।प्रशिक्षण में कार्मिकों को सैद्धांतिक के साथ-साथ प्रायोगिक तौर पर हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा छोटे-छोटे बैच बनाकर चुनाव प्रक्रिया समझाई गई ,साथ ही मॉक पोल के दौरान पोलिंग स्टेशन से बाहर की व्यवस्था सी विजिल एप डाउनलोड करने सहित विभिन्न बारीकियों के संबंध में जानकारी दी गई।
25 अक्टूबर से शुरू होगा द्वितीय और तृतीय प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद ने बताया कि मतदान अधिकारी द्वितीय और तृतीय के प्रशिक्षण 25 से 29 अक्टूबर तक होंगे। प्रशिक्षणों के लिए संबंधित कार्मिकों को सूचना प्रेषित कर दी गई है। इस के दौरान मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, होम वोटिंग, पोस्टल बैलेट की जानकारी के अलावा मतदान से जुड़ी सामग्री प्राप्त करने और वापस जमा करवाने संबंधी जानकारी दी जाएगी।

Related Posts

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका मौजूदा कार्यकाल 20 फरवरी 2027…

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

समाचार-गढ़ 12 अगस्त, 2026। वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की है कि पिछले महीने तुर्की में NATO सम्मेलन से लौटते समय उन्होंने सुरक्षा कारणों से अपना विमान बदल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Tata Sons में बड़ा बदलाव: N. चंद्रशेखरन ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदला था विमान, एयरफोर्स वन में सवार होने का सिर्फ दिखावा किया

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

संसद में 17 दिन का कामकाज: 12 बिल पेश, 7 पास; लोकसभा में सिर्फ 16 घंटे चली कार्यवाही

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

भारत में बने डिब्बों से दौड़ेगी बांग्लादेश की ट्रेन, 19 कोच का पहला रेक रवाना

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

10 साल का प्यार शादी में बदला: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना को बनाया जीवनसाथी

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा

14 अगस्त को मेघासर में CM भजनलाल की सभा, तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट—पानी से पार्किंग तक के इंतजामों की समीक्षा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights