Nature Nature

3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी मतगणना

Nature

बीकानेर, 30 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए मतगणना 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त व्यवस्थाएं की गई है।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के भूतल पर बीकानेर पश्चिम ,बीकानेर पूर्व विधानसभा के लिए तथा कोलायत, लूणकरणसर , डूंगरगढ़, खाजूवाला तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना महाविद्यालय के प्रथम तल पर संपादित करवाई जाएगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र हेतु दो-दो मतगणना हॉल बनाए गए हैं जिनमें रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना करवाई जाएगी। ईटीपीबीएस तथा पोस्टल बैलट की गणना रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में की जाएगी। इसके लिए तीन टेबल लगाईं गई है। जबकि ईवीएम मतगणना के लिए 11 -11 टेबल लगाई गई है।
भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि डाक मत पत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी द्वारा 3 दिसंबर को प्रातः 8 बजे तक समस्त डाक मत पत्रों को विधानसभा वार अलग-अलग कर रिटर्निंग अधिकारियों को भिजवा दिये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
स्थापित किया जाएगा मीडिया सेंटर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर एक मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को डाटा कम्युनिकेशन नेटवर्क इत्यादि की सुविधा दी जाएगी । यह कक्ष भूतल पर रहेगा। मतगणना हॉल में किसी भी प्रकार का स्टैटिक कैमरा, स्टिल और वीडियो अनुमत नहीं होगा।

होगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतगणना स्थल के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी गणना एजेंट को समुचित पहचान पत्र के बिना प्रथम कोर्डन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा साथ ही मेडिकल टीम भी एंबुलेंस के साथ उपलब्ध रहेगी। फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है।

यह रहेगी मतगणना व्यवस्था

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना दिवस को प्रातः 7 बजे रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अभ्यर्थी या उनके नियुक्त प्रतिनिधि के समक्ष पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम संग्रहण कक्ष खोले जाएंगे, जिनकी समुचित वीडियोग्राफी होगी।
मोबाइल- सेलुलर फोन पर रहेगा प्रतिबंध
मतगणना स्थल पर सुरक्षा के प्रथम घेरे के अंदर मोबाइल फोन, सेलुलर फोन, कॉर्डलेस फोन, वायरलेस सेट इत्यादि अनुमत नहीं होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि मतगणना में पारदर्शिता के मापदंडों को अपनाते हुए गणना पर्यवेक्षक व गणना सहायक को वास्तविक गणना हेतु टेबलों का आवंटन रेंडम आधार पर करते हुए गणना के दिन ड्यूटी पर रिपोर्ट करते समय बताया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना हॉल में उपस्थित रहने वाले कार्मिकों उम्मीदवारों या निर्वाचन एजेंट के फोटो परिचय पत्र बनाए जाएंगे । मतगणना हॉल में इन्हें पहनना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    समाचार गढ़ 16 जून 2026। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव समाप्त होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में तेल-गैस जहाजों की आवाजाही फिर शुरू होने…

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights