Nature Nature

3 दिसम्बर को मतगणना, हर विधानसभा के लिए 14 टेबल, मोबाईल की अनुमति नहीं

Nature

बीकानेर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के भूतल पर बीकानेर पश्चिम, बीकानेर पूर्व विधानसभा के लिए तथा कोलायत, लूणकरणसर, डूंगरगढ़, खाजूवाला तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना महाविद्यालय के प्रथम तल पर संपादित करवाई जाएगी। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो मतगणना हॉल बनाए गए हैं जिनमें रिटर्निंग अधिकारी तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में
मतगणना करवाई जाएगी। ईटीपीबीएस तथा पोस्टल बैलट की गणना रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में की जाएगी। इसके लिए तीन टेबल लगाई गई है। जबकि ईवीएम मतगणना के लिए 11-11 टेबल लगाई गई हैं। कलाल ने बताया 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे तक समस्त डाक मत पत्रों को विधानसभा वार अलग- अलग कर रिटर्निंग अधिकारियों को भिजवाए जाएंगे। मतगणना स्थल पर एक मीडिया सेंटर भी स्थापित किया गया है जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को डाटा कम्युनिकेशन नेटवर्क इत्यादि की सुविधा दी जाएगी। मतगणना हॉल में किसी भी प्रकार का स्टेटिक कैमरा, स्टिल और वीडियो अनुमत नहीं होगा। मतगणना दिवस को सुबह 7 बजे रिटर्निंग अधिकारी अभ्यर्थी या उनके नियुक्त प्रतिनिधि के समक्ष पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम संग्रहण कक्ष खोलेंगे, जिनकी वीडियोग्राफी होगी।
त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। किसी भी गणना एजेंट को समुचित पहचान पत्र के बिना प्रथम कोडॉन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना स्थल पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाएगा साथ ही मेडिकल टीम भी एंबुलेंस के साथ उपलब्ध रहेगी। फायर ब्रिगेड की भी व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के प्रथम घेरे के अंदर मोबाइल फोन, सेलुलर फोन, कॉर्डलैस फोन, वायरलेस सेंट इत्यादि अनुमत नहीं होंगे।

  • Related Posts

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी समाचार गढ़ 20 जून 2026। राजस्थान सरकार ने बुधवार को 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के…

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    समाचार गढ़ 20 जून 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। नीट परीक्षा से जुड़े विवादों के बीच अब महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    जयपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RTO समेत कई अहम पदों पर बदले अधिकारी

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    री-नीट से पहले NTA की लापरवाही उजागर, नागपुर के छात्र को मिला अबूधाबी का परीक्षा केंद्र

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    उद्धव ठाकरे को फिर झटका, 9 में से 6 सांसदों ने बनाई अलग राह

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर अंतरिम समझौता, ट्रम्प और पजशकियान ने किए हस्ताक्षर

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    खाटूश्यामजी मंदिर में 19 घंटे बंद रहेंगे दर्शन, विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा

    महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के बगावत की चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights