Nature Nature

शनिवार से शुरू होगें इस गांव के नवनिर्मित मंदिर में कई भव्य धार्मिक आयोजन, बसंत पंचमी को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ग्रामीण जुटे तैयारियों में

Nature

शनिवार से शुरू होगें इस गांव के नवनिर्मित मंदिर में कई भव्य धार्मिक आयोजन, बसंत पंचमी को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, ग्रामीण जुटे तैयारियों में

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 8 फरवरी 2024 ( सातलेरा से गौरी शंकर सारस्वत की रिपोर्ट )- श्रीडूंगरगढ़ के निकटवर्ती गांव सातलेरा में ग्रामीणों के सराहनीय योगदान से गांव में ब्राह्मण कुल अवतारी सर्पों के देव बाबा श्री हरिराम जी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां गांव में तावनियां मोहल्ले में नव निर्मित मंदिर में शनिवार 10 फरवरी से 14 फरवरी तक कई धार्मिक अनुष्ठान होगे। यहां बसंत पंचमी को मंदिर में बाबा श्री हरिराम जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पंडित गौरी शंकर तावनियां के सानिध्य में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ की जायेगी। पंडित गौरी शंकर तावनियां ने बताया कि नव निर्मित मंदिर में दस फरवरी से पंडितों द्वारा वास्तु, गायत्री, एवं नवचंडी दुर्गा पाठ का आयोजन शुरू किया जाएगा जो लगातार 14 फरवरी तक चलेगा। 14 फरवरी बुधवार को बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में 12:15 बजे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के साथ की जायेगी। मंदिर निर्माण कमेटी के मालाराम सारस्वत ने बताया कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। सारस्वत ने बताया कि 10 शनिवार फरवरी से 14 फरवरी बुधवार तक मंदिर में कई भव्य धार्मिक आयोजन होगे। बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर में मूर्ति स्थापना को देखते हुए गांव में उत्सव का माहौल देखा जा सकता।मूर्ति स्थापना को लेकर ग्रामीण तैयारियो में जुटे हुए हैं। सारस्वत ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद का आयोजन भी किया जाएगा। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी दूधिया रोशनी से सजाया जाएगा।
गौरतलब है कि सर्पों के देवता ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरी राम जी महाराज का शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को अवतार दिवस होने के साथ ही उसी तिथि के दिन मूर्ति स्थापना होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल नजर आ रहा है।

ग्रामीणों का सराहनीय योगदान – श्री डूंगरगढ़ के गांव सातलेरा के ग्रामीणों ने धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ही सराहनीय योगदान का परिचय दिया है। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से लाखो रुपए की लागत से गांव में दो गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी तथा बाबा श्री हरिराम जी महाराज के भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया है। इससे पूर्व ग्रामीणों के आपसी सहयोग से गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को मूर्ति की स्थापना की गई थी अब 14 फरवरी बसंत पंचमी को बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर में मूर्ति स्थापना होने जा रही है। जो बड़े हर्ष की बात है।
गौरतलब है कि पूर्व में यह दोनो ही मंदिर काफी छोटे एवं नीचे होने के कारण ग्रामीणों ने आपसी विचार विमर्श करके दोनो मंदिरों का भव्य निर्माण करवाने का सराहनीय निर्णय लिया।

सातलेरा गांव में सर्पों के देवता ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर में बसंत पंचमी को होगी मूर्ति स्थापना।
मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीण जुटे तैयारियों में।शनिवार से बुधवार तक होगे कई धार्मिक आयोजन।
मूर्ति स्थापना को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल।मंदिर में सजावट सहित व्यवस्था में जुटे ग्रामीण ।
सातलेरा स्थित बाबा श्री हरिराम जी महाराज का नवनिर्मित मंदिर वसंत पंचमी को होगी मूर्ति स्थापना।
  • Related Posts

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। भारतीय जनता पार्टी ने वंदे मातरम् के केवल दो पद गाने के कांग्रेस के फैसले का विरोध करते हुए इसके सम्मान और ऐतिहासिक विरासत की रक्षा…

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 22 अगस्त, 2026। यमन और सोमालिया के तट के पास हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अलग-अलग घटनाओं में दो कमर्शियल जहाजों पर कब्जा कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 22…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार! बेटे को बचाने दौड़े पिता, फिर मां भी पहाड़ी से कूदी

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights