Nature Nature

नाबालिग से दरिंदगी, आरोपी ने सुनसान जगह ले जाकर किया दुष्कर्म, धमकी के डरकर पीड़िता ने खाया जहर

Nature

समाचार गढ़, बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में दलित नाबालिग किशोरी से रेप के बाद जहर खाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बहला-फुसलाया और किडनैप कर घर से दूर सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग से रेप के बाद जहर खाने की सूचना मिलते ही चौहटन डीएसपी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है। यह घटना बाड़मेर जिले के बाखासर थाना इलाके की है। पुलिस आज नाबालिग पीड़िता का मेडिकल करवाएगी।

पुलिस ने बताया कि 6 अप्रैल को बाखासर थाना इलाके के एक गांव में 15 साल की दलित किशोरी दोपहर के समय अपने पिता को टिफिन दे जा रही थी। इस दौरान बीच रास्ते में आरोपी वैलसीराम (30) मिल गया। उसने लड़की को बहला-फुसला कर रोका। इसे बाद आरोपी युवक ने नाबालिग का किडनैप कर घर से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान झोपड़ी में ले जाकर रेप किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद पीड़िता घर आ गई और शाम को उसने घर में रखा जहर (चूहे मारने वाली दवा) खा लिया। जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो हॉस्पिटल लेकर गए। परिजन उसे वहां से सांचौर हॉस्पिटल ले गए। जब डॉक्टरों ने परिजनों को जहर खाने की बात कही, तब परिजन फिर बच्ची से पूछा परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने बाखासर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी वैलसीराम भलगांव निवासी मौके से फरार हो गया।

बाखासर थानाधिकारी विशनसिंह ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने एससी-एसटी व पोक्सों एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आज मेडिकल करवाया जाएगा। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के झुंझुनूं जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस बार मतदानकर्मियों के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में तीन…

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पंच और सरपंच पदों के आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights