Nature Nature

राज्य सरकार के मंत्रियों ने कुंतासर में स्कूल का किया उद्घाटन, शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय- मंत्री कल्ला

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्री स्वामी वेद प्रकाश ब्रह्मचारी राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंतासर, श्रीडूंगरगढ़ का उद्घाटन आज सोमवार को योगीराज अमर ज्योति महाराज और सोमनाथ महाराज के सान्निध्य में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय होता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जरूरी है कि हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। बेटियों को भी शिक्षा के भरपूर अवसर मिले। उन्होंने कहा कि बेटे और बेटी में कोई भेद नहीं रखें। पढ़ी लिखी बेटी दो परिवारों को संस्कारित बनाती है। ग्रामीण एक दूसरे के सुख दुःख में भागीदार बनते हैं। यहां के लोग अपनी विद्या, धन और शक्ति का सदुपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि कुंतासर के स्कूल को प्राथमिक विद्यालय को प्राथमिकता के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा। साथ ही यहां समसा के तहत दो कक्षा कक्ष बनवाने की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को प्रदेश की ऐतिहासिक योजना बताया और कहा कि प्रदेशवासी इसका अधिक से अधिक लाभ लें, जिससे सरकार के निरोगी राजस्थान का सपना साकार हो सके।
राजस्थान स्टेट एग्रो डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि परिवार शिक्षित होगा तो समाज और देश आगे बढ़ेगा। इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों में क्वालिटी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे प्रदेश में सरकारी विद्यालयों के प्रति रुझान बढ़ा है और इन स्कूलों में लगभग आठ लाख बच्चों के नामांकन में वृद्धि हुई है। सरकार द्वारा गांवों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ाई में आगे निकल रही हैं। उन्होंने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई।
श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ने कहा कि क्षेत्र में विकास के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पूर्व विधायक मंगला राम गोदारा ने कुंतासर में पंचायत समिति के माध्यम से सभा भवन और ट्यूबवेल बनवाने की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में बताया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया ने भी विचार रखे। संचालन सुभाष पूनिया ने किया।
इस दौरान हीरालाल पांडिया, दानाराम भांभू, बिशना राम सियाग, सुंदर बैरड़, भागूराम सहू, मालचंद नैन, हरिराम बाना और कानाराम कूकना बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, सरपंच रतनसिंह, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर की कार्यवाही समाचार गढ़, बीकानेर, 14 जून 2026। शनिवार रात अवैध जिप्सम खनन की सूचना पर खान विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त…

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

    सोलर केबल चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 5 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा समाचार गढ़ 11 जून 2026। बीकानेर जिले के जामसर थाना पुलिस ने सोलर केबल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    अमेरिका-ईरान शांति समझौते से भारत को बड़ी राहत, तेल से लेकर शेयर बाजार तक दिखेगा असर

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights