Nature Nature

राजस्थान: 17 नए जिलों को लेकर आया बड़ा अपडेट, भजनलाल सरकार ने की उपसमिति गठित

Nature

समाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार पूर्ववर्ती सरकार के समय आनन-फानन में बनाए गए 17 नए जिलों व 3 नए संभागों की जमीन मजबूत कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इनके प्रशासनिक क्षेत्राधिकार और वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था करने के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के नेतृत्व में 5 सदस्यीय मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनाई गई है।

पूर्ववर्ती सरकार ने चुनाव से पहले नए जिले और संभाग तो बना दिए थे, लेकिन कलक्टर व पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति के अलावा जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ था। कई नए जिलों में कलक्टर सहित अन्य जिला स्तरीय कार्यालयों तक के लिए परिसर नहीं है। कुछ जिलों में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद थम नहीं पाए हैं।

इनको बनाया सदस्य

अतिरिक्त मुख्य सचिव अर्पणा अरोड़ा ने राजस्व विभाग की ओर से 17 नए जिलों व 3 संभागों को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के गठन का बुधवार को आदेश जारी किया। इसके अनुसार राजस्थान उपमुख्यमंत्री बैरवा को संयोजक तथा उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व जल संसाधन मंत्री मंत्री सुरेश सिंह

रावत को सदस्य बनाया गया है
यह कमेटी नए जिले व संभागों का प्रशासनिक क्षेत्राधिकार तय करेगी। मौजूदा परिस्थितियों में इन जिलों व संभागों के संचालन, प्रशासनिक आवश्यकताओं व वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता आदि को लेकर रिपोर्ट देगी। कमेटी का प्रशासनिक विभाग राजस्व विभाग होगा।

  • Related Posts

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं सामने आई हैं।…

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटनसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़।श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

    ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

    ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights