समाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उदरासर में करीब 1 माह पहले युवा केशराराम मेघवाल की स्प्रे चढ़ने से मौत हो गईं थी। मृतक युवक के 12 दिन बीत जाने के पश्चात मृतक की पत्नी को उसके 1.5 साल के बेटे के साथ पीहर गुसाईसर बड़ा भेज दिया गया। जहां आज मृतक केशराराम की पत्नी मंजू उर्फ संतोष देवी व उसके ढेड़ साल के बच्चे का शव कुंड में मिला। हेड कांस्टेबल देवाराम ने बताया की परिजनों ने शव को कुंड में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कुंड से निकलवाये व श्रीडूंगरगढ़ उप जिला हॉस्पिटल लेकर पहुचेे। प्रथम दृष्टया पति की मौत के बाद अवसाद में महिला द्वारा अपने बेटे के साथ कुंड में कूद कर जान दिया जाना लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










