Nature Nature

गेट वेल सून CHC अभियान रहेगा जारी, बेसहारा पशुओं के लिए स्थाई समाधान पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन की मासिक बैठक रविवार को बालाजी नगर स्थित अपना होटल में रखी गई। बैठक में जिला कार्यकारिणी द्वारा सबसे पहले संगठन का बैनर व लेटर पैड विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन के बाद जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर, जिला महामंत्र हनुमान प्रसाद मोदी व शहर अध्यक्ष हनुमान माली ने पिछले महीने हुए सम्पूर्ण कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से CHC अस्पताल श्रीडूंगरगढ़ का मिशन “गेट वेल सून CHC” के बारे में बाकी के सदस्यों को अवगत करवाया व कहा की ये मुहिम जारी रहेगी ताकि आमजन को सरकारी निःशुल्क योजनाओं का लाभ मिल सके। तहसील अध्यक्ष बलवंत नाई ने सरकार को चेताया की जल्द से जल्द बेसहारा घूमती गाय गोधो का कोई स्थाई हल निकाले व गोचर भूमि को नरेगा से जोड़े ताकि इन कोई स्थाई हल निकल सके व चारे की कोई उचित व्यवस्था हो सके। जगह जगह लोग गायों को लोग व दुकानदार कचरा दे देते है कोई स्थाई जगह नहीं दे पाते। जिससे बहुत सी दुर्घटना हो जाती है व आमजन इसकी चपेट में आ जाते है। एक स्थाई जगह कचरा देने से ऐसी दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगा। प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष कुमार बिनायकिया ने सभी का आभार जताया व आम लोगो से आवाहन किया की ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन से जुड़े ताकि आम लोगों को अपना हक मिल सके व ज्यादा से ज्यादा लोगो में जागरूकता फैले। राष्ट्रीय अध्यक्ष साँगेश कुमार भाटी ने जितने भी नए पदाधिकारी है उनको शुभकामनाएं दी व उज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में आनंद मंगल, रूपसिंह पुंदलसर, इंदरसिंह पुंदलसर, शरीफ चेजारा, पंकज उपाध्याय, मूलसिंह पुंदलसर, कुलदीप सांगवानी, जीतू सिंह पुंदलसर, विजय,दीपेंद्र, शिवलालजी, लिच्छू सिंह पुंदलसर, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां…

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    समाचार-गढ़ 19 अगस्त, 2026। सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि NEET की प्रश्नपत्र सुरक्षा व्यवस्था कई स्तरों वाली है और इसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल है। वहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    600वें टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    NEET पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NTA से UPSC जैसा मजबूत सिस्टम बनाने को कहा; सरकार बोली- परीक्षा में सेंध लगाना मुश्किल

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    बुजुर्ग माता-पिता बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया अधिकार

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    त्योहारों से पहले चीनी-गुड़ के दाम में उछाल, 15 दिन में चीनी ₹17 तक महंगी; एथेनॉल पर उठे सवाल

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    आजम खान के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 परिसरों पर छापेमारी

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू

    कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत; 80 लोगों का रेस्क्यू
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights