Nature Nature

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, आज जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

Nature

समाचार गढ़, 5 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा सोफे पर बैठकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार करने या उसे वापस लेने को लेकर सहमति बन सकती है।

अभी तक मंजूर नहीं हुआ मंत्री का इस्तीफा

किरोड़ी लाल मीणा ने 5 जून 2024 को अपना इस्तीफा सीएम भजनलाल शर्मा को भेजा था. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसमें सीएम ने किसी भी स्थिति में इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. हालांकि किरोड़ी लाल मीणा ”प्राण जाई पर बचन न जाई” की जिद पर अड़े रहे और उन्होंने दूसरी बार पोस्ट के जरिए अपना इस्तीफा सीएम को भेज दिया. लेकिन जब सीएम ने इसे तब भी मंजूर नहीं किया तो 4 जुलाई 2024 को उन्होंने जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अपने इस्तीफे का पब्लिक अनाउंसमेट कर दिया. हालांकि इसके बाद भी मंत्री का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ।

‘मैं किसी भी सूरत में इस्तीफा वापस नहीं लूंगा’

किरोड़ी लाल मीणा साफ कह चुके हैं कि किसी भी सूरत में वापस नहीं लेंगे. उन्होंने कहा, ‘अगर मैं ऐसा करता हूं तो जनता मुझ पर यू-टर्न लेने और थूक का चाटने का आरोप लगा सकती है.’ इसी असमंजस के बीच अब किरोड़ी लाल मीणा एक हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं. अपने इस्तीफे का ऐलान करने से पहले भी वे दो दिन दिल्ली के दौरे पर रहे थे. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी।

  • Related Posts

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। गुरूवार को 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र में पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ है। विधानसभा में राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन…

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    समाचार गढ़ 5 मार्च 2026। राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नितिश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    दुकान और वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर विचार के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने लगाए नारे

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने नामांकन किया दाखिल

    राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, नितिन नबीन व नितिश कुमार ने  नामांकन किया दाखिल

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    मिडिल ईस्ट की चल रही जंग को लेकर राहुल गांधी का बयान, कहा- तेल की आपूर्ति को खतरा

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने लक्ष्मण राघव, मिल रही बधाइयां

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    आरटीई के लिए निजी स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश, 10 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights